Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    (कोरबा) सामुदायिक मंच का काम पूर्ण नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश-आयोजन को लेकर बढ़ी चिंता

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) दर्री मंडल के मोर्चा अध्यक्षों ने कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन से की सौजन्य भेंट-मुलाकात
    कोरबा

    (कोरबा) दर्री मंडल के मोर्चा अध्यक्षों ने कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन से की सौजन्य भेंट-मुलाकात

    By Vinod Mittal03/16/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * संगठन मजबूती हेतु लिया मार्गदर्शन
    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी के दर्री मंडल के नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री लखन लाल देवांगन से उनके कोहड़िया स्थित निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट-मुलाकात कर आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर दर्री मंडल के सभी मोर्चा अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने संगठनात्मक दायित्व मिलने के बाद कैबिनेट मंत्री देवांगन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भाजपा की विचारधारा और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
    दर्री मंडल के पदाधिकारियों का यह प्रतिनिधिमंडल मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन से मिलने पहुँचा। मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने सभी पदाधिकारियों को संगठन के विस्तार, जनसंपर्क और सेवा कार्यों को और अधिक सक्रियता से आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी मोर्चा अध्यक्षों से अपेक्षा जताई कि वे अपने-अपने मोर्चों के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।
    इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे ने कहा कि भाजपा संगठन में मोर्चों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और दर्री मंडल के सभी मोर्चा अध्यक्ष पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन के मार्गदर्शन को कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
    मुलाकात के दौरान मंडल महामंत्री अंजय अग्रवाल एवं किशोर साहू, मंडल मंत्री अनिल गिरी, सह मीडिया प्रभारी ओम यादव, भाजपा किसान मोर्चा दर्री मंडल अध्यक्ष अतुल शराफ, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनहरण यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नवीन ठाकुर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रियंका मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष अभय कुर्रे, जनजाति मोर्चा से विजय कंवर तथा बूथ अध्यक्ष कुश यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    16 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर निकाली जाने वाली दिव्य शोभायात्रा की हो रही भव्य तैयारी
    Next Article (कोरबा) दर्री मंडल के मोर्चा अध्यक्षों ने भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी से की सौजन्य भेंट-मुलाकात

    Related Posts

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    07/31/2026

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    07/31/2026

    (कोरबा) सामुदायिक मंच का काम पूर्ण नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश-आयोजन को लेकर बढ़ी चिंता

    07/31/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/31/2026

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत बालको-रिसदी मुख्य मार्ग पर स्थित डेंगूनाला पुल पर एक निजी बस…

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    (कोरबा) सामुदायिक मंच का काम पूर्ण नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश-आयोजन को लेकर बढ़ी चिंता

    (कोरबा) 13वीं वाहिनी सेनानी राकेश शर्मा ने किया पदभार ग्रहण

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.