Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) 88 करोड़ से 2 नहरों की होगी मरम्मत
    कोरबा

    (कोरबा) 88 करोड़ से 2 नहरों की होगी मरम्मत

    By Vinod Mittal02/13/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * 35 काम मंजूर
    * हो चुका आरएस 50 करोड़ का टेंडर
    * दांयीं तट नहर में छोड़ रहे 1596 क्यूसेक पानी
    * पिछले साल 88 हजार 62 हेक्टेयर में सिंचाई
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत स्थापित बांगो बांध में 79.93 प्रतिशत पानी का भराव है। इसके बाद भी नहर लाइनिंग की मरम्मत कराने रबी में सिंचाई का रकबा घटाकर 25 हजार हेक्टेयर कर दिया गया है। दोनों नहरों की मरम्मत के लिए 88 करोड़ रुपए के 35 कार्यों की मंजूरी मिली है। इनमें से करीब 50 करोड़ रुपए का टेंडर हो चुका है। अभी दांयीं तट नहर में 1596 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
    बांगो बांध से खरीफ में सिंचाई क्षमता 2 लाख 47 हजार 400 हेक्टेयर है। रबी की सिंचाई क्षमता 1 लाख 73 हजार हेक्टेयर है। बायीं तट नहर की लाइनिंग टूट चुकी है। इसकी वजह से नहर के फूटने का डर बना रहता है। इसकी मरम्मत के लिए 48 करोड़ की मंजूरी मिली है। इसी तरह अकलतरा शाखा नहर की मरम्मत के लिए 34 करोड़ रुपए और जांजगीर शाखा नहर के लिए 9.44 करोड़ रुपए के 5 कार्य मंजूर है। बायीं तट नहर की मरम्मत करने ही रबी में पानी नहीं देने का निर्णय लिया है। दांयीं तट नहर से 25 हजार हेक्टेयर में सिंचाई के लिए पानी दिया जा रहा है।
    * 20 अप्रैल तक ही दिया जाएगा पानी
    पिछले वर्ष 50 हजार हेक्टेयर में पानी देने का लक्ष्य तय था, लेकिन 88 हजार हेक्टेयर में सिंचाई हुई थी, जो परियोजना बनने के बाद सबसे अधिक रहा है। दूसरी ओर अभी भी कई कार्यों का टेंडर नहीं होने से काम शुरू नहीं हो सका है। दर्री बराज संभाग में 3 के बजाय एक काम ही चल रहा है। इस साल 20 अप्रैल तक सिंचाई के लिए पानी दिया जाएगा।
    * लिफ्ट इरीगेशन नहीं बनने से 7600 हेक्टेयर रकबा हुआ कम
    बांगो बांध बनने के समय खरीफ में सिंचाई क्षमता 2 लाख 55 हजार हेक्टेयर तय की गई थी। इसमें परसाही लिफ्ट इरीगेशन भी शामिल था, लेकिन बांध बनने की 34 साल बाद भी इसकी मंजूरी ही नहीं मिल पाई। इसकी फिर से प्रक्रिया चल रही है। इसी वजह से 7600 हेक्टेयर रकबा कम कर दिया है।
    * खरीफ में 1.40 लाख हेक्टेयर में की गई थी सिंचाई
    कोरबा सर्किल में खरीफ में 1 लाख 40 हजार 366 हेक्टेयर का सिंचाई का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसके तहत जांजगीर-चांपा जिले में 1 लाख 26 हजार 355 हेक्टेयर, कोरबा जिले में 4950 हेक्टेयर और सक्ती जिले में 9 हजार 61 हेक्टेयर में सिंचाई हुई थी। बाकी क्षेत्र खरसिया सर्किल में आता है, जहां की सिंचाई क्षमता 1 हेक्टेयर है।
    * गर्मी में दिया जाएगा पानी
    गर्मी के समय पानी की समस्या को देखते हुए हर साल तालाबों को भरने पानी छोड़ा जाता है। इस साल भी अप्रैल में दोनों नहरों में पानी दिया जाएगा। हालांकि दांयीं नहर में सिंचाई के लिए पानी देने की वजह से इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। बांयीं तट नहर में 20 दिनों तक पानी छोड़ा जाएगा।
    # बांगो में चार साल में इस साल अधिक पानी भराव
    वर्ष जलस्तर (मीटर में)
    2023 355.82
    2024 353.77
    2025 352.18
    2026 356.18
    नोट:-बांधकी क्षमता 359.66 मीटर।
    * नहरों की मरम्मत कराने से बढ़ेगा सिंचाई का रकबा
    हसदेव बांगो परियोजना के अधीक्षण अभियंता एस.एल. द्विवेदी ने बताया की बांगो बांध से पूरी क्षमता के साथ सिंचाई करने ही नहरों की मरम्मत कराई जा रही है। इसी वजह से रबी का रकबा कम हुआ है। आने वाले दिनों में सिंचाई में कोई परेशानी नहीं होगी।

    13 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) गेवरा बस्ती के शासकीय विद्यालय में वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह संपन्न
    Next Article कोरबा) पाइप बिछाने गड्‌ढा खोद नहीं किया गया बंद-लोग हो रहे परेशान

    Related Posts

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    07/28/2026

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    07/28/2026

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    07/28/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/28/2026

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    कोरबा (मंथन) यूट्यूब से मुक्केबाजी के पैंतरे सीखकर अभ्यास के बूते केंद्रीय विद्यालय के छात्र…

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    (कोरबा) अजय का सीआईएसएफ में चयन होने पर उसके ग्राम लौटने पर किया गया आत्मीय स्वागत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.