Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) कथा स्थल में मिली सोने की चेन लौटाकर महिलाओं ने जीता दिल

    (कोरबा) बालको के साडा कॉलोनी और तालाब मोहल्ला में सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ

    (कोरबा) हनुमंत कथा के चौथे दिन ढपढप में उमड़ी आस्था की भीड़

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»(कोरबा) फंदे में फंसा तेंदुआ-किया गया उपचार
    छत्तीसगढ़

    (कोरबा) फंदे में फंसा तेंदुआ-किया गया उपचार

    By Vinod Mittal02/12/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * रेस्क्यू कर छोड़ा वन विभाग ने
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के लाफा जंगल में सूअर पकड़ने के लिए लगाए गए तार के फंदे में एक तेंदुआ फंस गया। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने रात में ही रेस्क्यू अभियान शुरू किया। तेंदुए को फंदे से सुरक्षित निकालना मुश्किल था, इसलिए वन विभाग ने ट्रेंकुलाइजेशन की अनुमति मांगी।
    रायपुर से अनुमति मिलने के बाद कुमार निशांत, डॉ. चंदन और कानन पेंडारी, बिलासपुर की रेस्क्यू टीम रात लगभग 10 बजे मौके पर पहुंची। फंदे में फंसे तेंदुए को छटपटाते देख उसे पहले ट्रेंकुलाइज कर बेहोश करने का निर्णय लिया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को फंदे से सुरक्षित बाहर निकाला गया। उसके पेट और पिछले हिस्से में चोटें थीं, जिसका प्राथमिक उपचार किया गया। रेस्क्यू टीम तेंदुए को अपने वाहन में कानन पेंडारी, बिलासपुर ले गई। वहां स्वास्थ्य में सुधार और एंटी-स्नेयर वॉक और निगरानी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे उसी क्षेत्र में वापस छोड़ दिया गया।
    रात भर निगरानी में उसकी स्थिति सामान्य बनी रही। रेस्क्यू टीम तेंदुए को इलाज के लिए अपने वाहन से कानन पेंडारी, बिलासपुर ले गई। वहां इलाज और निगरानी के बाद जब उसकी हालत ठीक हो गई, तो बुधवार शाम करीब छह बजे उसे उसी जंगल में छोड़ दिया गया। रात भर उस पर नजर रखी गई और उसकी स्थिति सामान्य रही। इस बीच, अचानकमार टाइगर रिजर्व से आई डॉग स्क्वाड टीम ने जांच के दौरान नगोई भाठा निवासी को पकड़ा।
    उसकी तलाशी में शिकार में इस्तेमाल किए गए तार, फंदे और अन्य सामग्री बरामद हुई। कथित आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने सूअर का मांस खाने की लालसा में फंदा लगाया था, लेकिन उसमें तेंदुआ फंस गया। वन विभाग ने उसके खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा 9, 51 और 52 के तहत मामला दर्ज किया है। उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, पाली के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर उप जेल कटघोरा भेज दिया गया है। पाली वन परिक्षेत्र में तेंदुए के अलावा बाघों के विचरण की सूचनाएं भी वन विभाग को मिलती रही हैं।

    12 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) ग्राम धोबीबारी में 50 हाथियों ने कई घर को किया तहस-नहस
    Next Article (कोरबा) सम्पत्तिकर नहीं पटाने पर सम्पत्ति की गयी सील

    Related Posts

    (कोरबा) कथा स्थल में मिली सोने की चेन लौटाकर महिलाओं ने जीता दिल

    04/01/2026

    (कोरबा) बालको के साडा कॉलोनी और तालाब मोहल्ला में सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ

    04/01/2026

    (कोरबा) हनुमंत कथा के चौथे दिन ढपढप में उमड़ी आस्था की भीड़

    04/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026127 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/01/2026

    (कोरबा) कथा स्थल में मिली सोने की चेन लौटाकर महिलाओं ने जीता दिल

    * आदर्श नगर की प्रीति मिश्रा और रेणु गुप्ता ने पेश की सत्यनिष्ठा की मिसाल…

    (कोरबा) बालको के साडा कॉलोनी और तालाब मोहल्ला में सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ

    (कोरबा) हनुमंत कथा के चौथे दिन ढपढप में उमड़ी आस्था की भीड़

    (कोरबा) जेसीआई कोरबा सेंट्रल लीजेंड्स ने जलाराम बापा मंदिर में किया हनुमान भजन और सुंदरकांड का आयोजन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.