* आकाश झूला टूटने से गिरे 6 लोग
कोरबा (मंथन) कोरबा जिले की सीमा से सटे जांजगीर-चांपा जिला अंतर्गत शिवरीनारायण मेला में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मेले में लगा आकाश झूला अचानक टूट गया। झूले के टूटते ही उस पर सवार 6 लोग नीचे गिर पड़े, जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
जानकारी के अनुसार हादसे में 2 युवतियां और 1 महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि 3 अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल दोनों युवतियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा हैं की घायल युवतियां ग्राम मलदा निवासी हैं, जो शिवरीनारायण मेला घूमने आई थीं। घायलों की पहचान चंद्रकांता कश्यप और भूमिका कश्यप के रूप में की गयी हैं। हादसे के बाद मेला परिसर में लगे झूलों की सुरक्षा और फिटनेस को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जा रही है।
11 फरवरी / मित्तल



