कोरबा (मंथन) ऑल इंडिया लीनेस क्लब डिस्ट्रिक्ट CG-1 स्वर्णिम 2026 के अंतर्गत आने वाले एरिया-8 एवं एरिया-9 के क्लबों का संयुक्त एरिया मीट सोमवार 10 फरवरी को लायंस हायर सेकेंडरी स्कूल, ट्रांसपोर्ट नगर, कोरबा में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लीनेस क्लब कोरबा दादर गोल्डन क्लब एवं हरीतिमा क्लब दर्री की सक्रिय सहभागिता रही।
एरिया मीट के दौरान सभी क्लबों की अध्यक्षों ने आगामी सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। वहीं, क्लब सचिवों द्वारा वर्ष भर में संचालित सेवा गतिविधियों, प्रशासनिक बैठकों तथा आय-व्यय का विस्तृत विवरण सदन के समक्ष रखा गया। बैठक में क्लबों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई।
11 फरवरी / मित्तल



