Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) त्रिपुरा राइफल्स के वाहन से टकराई बाइक-मृत्यु

    (कोरबा) एसईसीएल में उच्चस्तरीय बैठक हुई संपन्न

    (कोरबा) पोस्टमार्टम में देरी होने पर सरपंच ने मर्चुरी कर्मचारी को पीटा-आईसीयू में भर्ती

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग में स्वर्ण सहित 10 पदक जीते प्रदेश के खिलाड़ी
    कोरबा

    (कोरबा) इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग में स्वर्ण सहित 10 पदक जीते प्रदेश के खिलाड़ी

    By Vinod Mittal02/10/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * अभिषेक ने जीते स्वर्ण और रजत
    कोरबा (मंथन) वॉको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा के डी. जाधव स्टेडियम नई दिल्ली में 4 से 8 फरवरी तक आयोजित वॉको इंडिया इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग कप 2026 में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के 8 किकबॉक्सिंग खिलाडियों ने अलग-अलग वजन वर्ग और इवेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश और राज्य का नाम गौरवान्वित किया।
    छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा ने बताया कि इस प्रतिष्ठित अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, टर्की, किर्गिस्तान, सीरिया, इराक, इजिप्ट, अल्जीरिया, पेलेस्टाइन जैसे देशों के खिलाडियों ने अपने दमखम, अनुशासन के साथ हिस्सा किया। छत्तीसगढ़ के खिलाडियो ने भारतीय दल की ओर से खेलते हुए कड़ी मेहनत के बल पर कुल 10 पदक अपने नाम किए।
    प्रतियोगिता में खिलाडियों ने 4 स्वर्ण, 4 रजत एवं 2 कांस्य पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। कोरबा जिले के सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी में प्रशिक्षित अभिषेक खांडेकर ने 1 स्वर्ण, 1 रजत जीतकर प्रदेश एवं देश का नाम रौशन किया। इन्होंने अपने जीत का श्रेय अपने माता-पिता तथा कोच तारकेश मिश्रा को दिया। इसी प्रकार रायपुर से तृती सिंह ने 1 स्वर्ण, 1 कांस्य, श्लोक झा ने स्वर्ण, यथार्थ द्विवेदी ने स्वर्ण, राजकुमार ने रजत, सत्यम साहू ने स्वर्ण, सरगुजा की स्वाति रजवाड़े एवं आयुष सारथी ने रजत पदक जीता। खिलाडियों ने एसोसिएशन के सचिव आकाश गुरुदिवान और प्रशिक्षक सर्वर एक्का के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। यह सफलता खिलाडियों की निरंतर मेहनत, प्रशिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन तथा खेल संघ के सहयोग का परिणाम है। इस उपलब्धि से प्रदेश में किकबॉक्सिंग खेल के विकास को और भी गति मिली है।
    एसोसिएशन के अध्यक्ष छगन लाल मूंदड़ा ने सभी पदक विजेता खिलाडियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ को हार्दिक बधाई दी। किकबाक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान, क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री सुमित उपाध्याय सहित अन्य प्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं दी है।

    10 फरवरी / मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) बांगो बांध से प्रभावितों को मत्स्य पालन का अधिकार देने की उठी मांग
    Next Article (कोरबा) गौ-वंश के सांस्कृतिक, धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व से विद्यार्थियों को अवगत कराने गौ संवर्धन समिति और गौ सेवा गतिविधि ने करायी परीक्षा

    Related Posts

    (कोरबा) त्रिपुरा राइफल्स के वाहन से टकराई बाइक-मृत्यु

    04/04/2026

    (कोरबा) एसईसीएल में उच्चस्तरीय बैठक हुई संपन्न

    04/04/2026

    (कोरबा) पोस्टमार्टम में देरी होने पर सरपंच ने मर्चुरी कर्मचारी को पीटा-आईसीयू में भर्ती

    04/04/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026133 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/04/2026

    (कोरबा) त्रिपुरा राइफल्स के वाहन से टकराई बाइक-मृत्यु

    * दुसरा गंभीर घायल * हादसे के बाद घटना स्थल से भागे जवान कोरबा (मंथन)…

    (कोरबा) एसईसीएल में उच्चस्तरीय बैठक हुई संपन्न

    (कोरबा) पोस्टमार्टम में देरी होने पर सरपंच ने मर्चुरी कर्मचारी को पीटा-आईसीयू में भर्ती

    (कोरबा) माइनिंग ऑपरेशंस और भविष्य की योजनाओं की समीक्षा करने छत्तीसगढ़ पहुँचे कोल इंडिया चेयरमैन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.