Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) बांगो बांध से प्रभावितों को मत्स्य पालन का अधिकार देने की उठी मांग
    कोरबा

    (कोरबा) बांगो बांध से प्रभावितों को मत्स्य पालन का अधिकार देने की उठी मांग

    By Vinod Mittal02/10/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * नहीं माने तो आंदोलन तेज करने दी चेतावनी
    * मत्स्य नीति 2022 की ठेका व्यवस्था के विरोध में विस्थापित आदिवासी-मछुआरों ने किया प्रदर्शन
    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ की मत्स्य नीति 2022 के अंतर्गत जलाशयों को ठेका प्रणाली पर दिए जाने के विरोध में बांगो बांध से विस्थापित आदिवासी समुदायों और हसदेव जलाशय क्षेत्र की 22 पंजीकृत मछुआरा सहकारी समितियों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। विस्थापित आदिवासी (हसदेव जलाशय) मछुआरा संघर्ष समिति के नेतृत्व में तानसेन चौक से कलेक्टर कार्यालय तक शांतिपूर्ण रैली निकाली गई। रैली के बाद प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर ठेका व्यवस्था समाप्त करने और प्रभावितों को मत्स्य पालन का अधिकार देने की मांग की।
    उक्त रैली में बड़ी संख्या में बांगो बांध से प्रभावित आदिवासी महिला/पुरुष शामिल हुए। इस आंदोलन को छत्तीसगढ़ किसान सभा का भी समर्थन प्राप्त हुआ। किसान सभा ने स्पष्ट किया कि यदि बांगो बांध से विस्थापितों की मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को सड़क तक ले जाया जाएगा।
    मछुआरा संघर्ष समिति के संयोजक फिरतु बिझवार एवं कृष्णा कुमार ने कहा कि मत्स्य नीति 2022 के तहत जलाशयों को ठेके पर देना विस्थापित आदिवासी और पारंपरिक मछुआरा समुदायों के शोषण को बढ़ावा दे रहा है। जिन समुदायों की जमीन, जंगल और गांव बांगो बांध के कारण डूब गए, आज वही लोग अपने ही जलाशय में ठेकेदारों के अधीन मजदूरी करने को मजबूर हैं। संयोजक सरबोध, दीपक मंझवार, धनसाय और रविन्द्र सिदार ने बताया कि मिनीमाता हसदेव (बांगो) जलाशय का जल क्षेत्र वर्ष 2005 से पूर्व पारंपरिक ग्राम सीमाओं के अंतर्गत आता है, जिस पर वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत सामुदायिक वन संसाधन अधिकार (सीएफआर) का वैध दावा बनता है। इसके बावजूद ग्राम सभाओं के प्रस्तावों की अनदेखी कर ठेका दिया गया, जो कानून का उल्लंघन है।
    ज्ञापन में मछुआरा समुदाय के साथ हाल के दिनों में हुई धमकी, अवैध वसूली और मछली जाल की जब्ती जैसी घटनाओं का उल्लेख करते हुए जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। संगठनों ने दो टूक कहा कि वे किसी भी हालत में ठेका व्यवस्था को स्वीकार नहीं करेंगे। छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भानु प्रताप सिंह ने रैली में शामिल होकर आंदोलन का समर्थन किया और ठेका व्यवस्था पर तत्काल रोक, ग्राम सभाओं के अधिकारों की मान्यता तथा रॉयल्टी आधारित सामुदायिक मत्स्य व्यवस्था लागू करने मांग की।
    छत्तीसगढ़ किसान सभा के प्रदेश संयुक्त सचिव प्रशांत झा ने कहा कि 1980 के दशक में हसदेव नदी पर बांगो बांध निर्माण के दौरान 58 आदिवासी बहुल गांव पूरी तरह डूब गए थे। विस्थापितों को पहले मछली पालन का आश्वासन दिया गया था, लेकिन बाद में ठेका प्रणाली लागू कर उन्हें अपने ही संसाधनों पर मजदूर बना दिया गया। यदि सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

    10 फरवरी / मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) शासकीय इं. वि. स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई सम्पन्न
    Next Article (कोरबा) इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग में स्वर्ण सहित 10 पदक जीते प्रदेश के खिलाड़ी

    Related Posts

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    06/03/2026

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    06/03/2026

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    06/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत बालको मंडल में…

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    (कोरबा) छिपाकर रखी अंग्रेजी मदिरा और 80 लीटर डीजल बरामद-कथित महिला आरोपी गिरफ्तार

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.