Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»(कोरबा) रानी धनराज कुंवर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 11 फरवरी को निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन
    छत्तीसगढ़

    (कोरबा) रानी धनराज कुंवर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 11 फरवरी को निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन

    By Vinod Mittal02/09/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी के नेतृत्व में आम नागरिकों में कैंसर की समय पर पहचान और रोकथाम को ध्यान में रखते हुए 11 फरवरी 2026 को निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग कोरबा और बालको मेडिकल सेंटर रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में रानी धनराज कुंवर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा में आयोजित होगा।
    शिविर में बालको मेडिकल सेंटर रायपुर के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. गौरव गुप्ता एवं उनकी टीम द्वारा कैंसर की प्रारंभिक जांच, महिलाओं के लिए आवश्यक परामर्श तथा चिकित्सकीय मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। शिविर में सर्वाइकल (बच्चेदानी) कैंसर के लिए पेप स्मीयर जांच, स्तन कैंसर की जांच के लिए मेमोग्राफी, मुख कैंसर सहित अन्य सभी प्रकार के कैंसर के लिए निःशुल्क जांच सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कैंसर गंभीर किन्तु समय पर पहचान होने पर उपचार योग्य बीमारी है। उन्होंने कहा कि कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों को पहचानना अत्यंत आवश्यक है, जैसे शरीर के वजन में बिना कारण कमी होना, लंबे समय तक घाव का न भरना, लगातार खांसी या आवाज में परिवर्तन, स्तन में गांठ या असामान्य स्त्राव, मुंह के छाले का लंबे समय तक बने रहना, असामान्य रक्तस्त्राव तथा लगातार थकान जैसे लक्षण। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच कराना आवश्यक है।
    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि कैंसर के मरीज तथा ऐसे सभी व्यक्ति जिनमें उपरोक्त लक्षण दिखाई देते हों, वे अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और बिना संकोच रानी धनराज कुंवर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा में आयोजित निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर में पहुंचकर जांच अवश्य कराएं।

    09 फरवरी / मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह आयोजित
    Next Article (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    Related Posts

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    06/03/2026

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    06/03/2026

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    06/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत बालको मंडल में…

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    (कोरबा) छिपाकर रखी अंग्रेजी मदिरा और 80 लीटर डीजल बरामद-कथित महिला आरोपी गिरफ्तार

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.