Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) उपमुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    (कोरबा) सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

    (कोरबा) किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासकोरबा (मंथन)

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»मनोरंजन»Border 2 Box Office: ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, तीसरे दिन की इतने करोड़ की कमाई, ‘धुरंधर’ को दे दी पटखनी
    मनोरंजन

    Border 2 Box Office: ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, तीसरे दिन की इतने करोड़ की कमाई, ‘धुरंधर’ को दे दी पटखनी

    By Vimal Mittal01/26/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    बॉर्डर 2
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Border 2 Box Office: 23 जनवरी को सिनेमा घरों में रिलीज़ हुई ‘बॉर्डर 2’ की कमाई में रविवार के दिन बड़ा उछाल देखने को मिला है. फिल्‍म ने एक दिन में 54 करोड़ की कमाई की है. इस कमाई के साथ ‘बाॅर्डर 2’ ने टोटल 3 दिन में 121 करोड़ की कमाई कर ली है. इसका मतलब केवल 3 दिनों के भीतर फिल्‍म ने 100 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं. इसके साथ ही आज गणतंत्र दिवस का भी पर्व है और छुट्टी के मौके पर फिल्‍म जबरदस्‍त कमाई कर रही है.

    तीसरे दिन वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन

    • बॉर्डर 2 को विदेशों में भी खूब पसंद किया जा रहा है. फिल्‍म ने तीन दिनों में दूनियाभर में 158.5 करोड़ रुपये की कमाई की है. साथ ही ओवरसीज इसने 16 करोड़ रुपये कमाए हैं. ग्रॉस कलेक्‍शन भारत में 142.5 करोड़ हा गया है.

    बॉर्डर 2 ने 6 हिंदी फल्‍मों का तोड़ा रिकॉर्ड

    फिल्‍म ने तीसरे दिन 6 भारतीय फिल्‍मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. फिल्‍म ने 2070.3 करोड़ रुपये की वर्ल्‍डवाइड कमाई करने वाली पैन इंडिया रिलीज ‘दंगल’ को पछाड़ दिया है, जिसने हिंदी में तीसरे दिन 42.41 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं ‘बाहुबली 2’ को भी बॉर्डर 2 ने मात दी है, जिसने 46.5 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया था. फिल्‍म ने ‘धुरंधर’ को भी पटखनी दे दी है, जिसने तीसरे दिन 43 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके साथ ही RRR, जो 31.5 करोड़, KGF 2 42.9 करोड़ और ‘गदर 2’ जिसने तीसरे दिन में 51.7 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

    फिल्‍म बॉर्डर 2 वर्ल्‍डवाइड 1742.1 करोड़ रुपये कमाने वाली ‘पुष्‍पा 2’ को टक्कर नहीं दे सकी. क्‍योंकि इस फल्‍म ने तीन दिनों में 73.5 करोड़ रुपये का बंपर कलेक्‍शन किया था.

    इन भारतीय फिल्मों का तीसरे दिन का कलेक्शन

    • पुष्पा 2 (हिंदी)- 73.5 करोड़ रुपये (वर्ल्डवाइड- 1742.1 करोड़ रुपये)
    • गदर 2- 51.7 करोड़ रुपये (वर्ल्डवाइड- 686 करोड़ रुपये)
    • बाहुबली 2 (हिंदी)- 46.5 करोड़ रुपये (वर्ल्डवाइड- 1788.06 करोड़ रुपये)
    • धुरंधर- 43 करोड़ रुपये (वर्ल्डवाइड- 1292.2 करोड़ रुपये)
    • KGF 2 (हिंदी)- 42.9 करोड़ रुपये (वर्ल्डवाइड- 1215 करोड़ रुपये)
    • दंगल (हिंदी)- 42.41 करोड़ रुपये (वर्ल्डवाइड- 2070.3 करोड़ रुपये)
    • RRR (हिंदी)- 31.5 करोड़ रुपय (वर्ल्डवाइड- 1230 करोड़ रुपये)

    26 जनवरी को बजेगा बॉर्डर 2 का डंका

    फिल्‍म बॉर्डर 2 को 26 जनवरी को बड़ा फायदा होने वाला है, क्‍योंकि इस समय मैदान में कोई दूसरी बड़ी फिल्‍म नहीं दिखाई दे रही है. सिर्फ ‘धुरंधर’ ही एक फिल्‍म थी, लेकिन उसके भी कई शोज सनीदेओल के फिल्‍म को मिल चुके हैं, जिसके चलते इसका रास्‍ता पूरी तरह से साफ नजर आ रहा है. 1997 में आई बॉर्डर फिल्म के इस सीक्वल से लोग बहुत कनेक्‍टेड हैं. फिल्‍म के गाने, इसके कलाकार और फिर अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी, सुदेश बैरी और पुनीत इस्‍सर का कैमियो लोगों को थिएटर की ओर खींच रहा है.

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vimal Mittal

    Owner & Editor

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर छाया छत्तीसगढ़, डिजिटल जनजातीय संग्रहालय की झांकी ने जीता दिल
    Next Article बड़ी खबर – T20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले मुकाबला! भारत की टीम मुंबई में भिड़ेगी इस टीम से

    Related Posts

    ‘जन नायकन’ सेंसर सर्टिफिकेट विवाद: मद्रास हाईकोर्ट ने एकल पीठ का आदेश किया रद्द, रिलीज पर सस्पेंस कायम

    01/27/2026

    सेलिब्रिटी आज़ादी, आम मुसलमानों पर पाबंदी: समाज के दोहरे मापदंडों का कड़वा सच

    01/26/2026

    सिंगर पलाश मुच्‍छल की बढ़ी मुश्किलें, स्‍मृति मंधाना के दोस्‍त ने लगाया 40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

    01/23/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202688 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) उपमुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    * डोंगानाला जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदन पर हुई त्वरित कार्रवाई * मौके पर मिली…

    (कोरबा) सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

    (कोरबा) किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासकोरबा (मंथन)

    (कोरबा) बरपाली और कोटमेर में जनसमस्या निवारण शिविर आहूत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.