Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) रेटिना हेल्थ अवेयरनेस कैंप का होगा आयोजन dr. BHAT ENT EYE HOSPITAL में आहूत

    (कोरबा) हसदेव नदी के सर्वेश्वर एनीकट में हुई 12 गेटों के सॉफ्ट रॉड की चोरी

    (कोरबा) हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया मजदूर झुलसा 70%-हालत गंभीर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»देश - विदेश»Nitin Nabin Networth: कितने अमीर हैं BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन? पत्नी के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी
    देश - विदेश

    Nitin Nabin Networth: कितने अमीर हैं BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन? पत्नी के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी

    By Vimal Mittal01/20/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    नितिन नबीन
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Nitin Nabin Networth: बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन आज से आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं. आज मंगलवार, 20 जनवरी 2026 को उन्होंने पद भार संभाला है. नितिन नबीन के पास कुल कितनी संपत्ति है और आय के स्त्रोत क्या हैं? यहां जानेंगे. उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को जो अपनी संपत्ति का हलफनामा पेश किया था. उसके अनुसार नितिन नबीन की नेटवर्थ 3 करोड़ रुपए से ज्यादा है.

    • बता दें, नितिन नबीन बिहार सरकार में मंत्री हैं और वे पटना के बांकीपुर से लगातार पांच बार के विधायक हैं. 2025 में चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के अनुसार उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई की है और नेटवर्थ 3 करोड़ रुपए से ज्यादा है. उनकी कार कलेक्शन की बात की जाए तो नितिन नबीन के नाम पर एक स्कॉर्पियो और एक इनोवा क्रिस्टा कार है.
    • इसके अलावा उनके नाम पर कोई भी जमीन नहीं है, चाहे वह खेती की जमीन हो या कॉमर्शियल. उनके नाम पर कोई घर भी नहीं है. उन्होंने शेयर बाजार में भी कोई निवेश नहीं किया है. उनके ऊपर 56 लाख रुपए का कर्ज भी है. नितिन नबीन के नाम पर 3 LIC और एक HDFC पॉलिसी है. लेकिन ऐसा नहीं है कि उनके परिवार के पास कुछ नहीं है. उनसे ज्यादा प्रॉपर्टी परिवार के नाम पर दर्ज है.

    11 लाख रुपए के जेवरात

    चुनावी हलफनामे के अनुसार, नितिन नबीन के पास कुल 92.71 लाख रुपए की अचल संपत्ति है, तो वहीं बच्चों और पत्नी के नाम पर 68 लाख रुपए से ज्यादा की चल संपत्ति है. नितिन नबीन और उनकी पत्नी-बच्चों के पास लगभग 11 लाख रुपए की सोने-चांदी की ज्वेलरी है. नकदी की अगर बात की जाए तो उनके पूरे परिवार के पास सिर्फ 60 हजार रुपए है. जबकि परिवार के खातों पर 98 लाख रुपए से ज्यादा जमा है.

    नितिन नबीन से अमीर हैं उनकी पत्नी

    नितिन नबीन की पत्नी ने शेयर बाजार में भी निवेश किया है. हलफनामे के अनुसार, मिडकैप और मल्टीकैप फंड्स में 6 लाख रुपए से ज्यादा का निवेश किया है. इसके अलावा LIC और एसबीआई लाइफ इंश्योंरेंस पॉलिसी है. नितिन नबीन की पत्नी Navira Enterprises कंपनी की डायरेक्टर भी हैं. अचल संपत्ति की अगर बात की जाए तो पत्नी के पास करोड़ों रुपए की अचल संपत्ति है. जिसमें 28 लाख रुपए कीमत की कृषि योग्य भूमि और पटना में 1.18 करोड़ रुपए का घर है. नितिन नबीन की प्रोपर्टी का यह डेटा विधानसभा चुनाव 2025 में दिए गए हलफनामे के आधार पर है.

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vimal Mittal

    Owner & Editor

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous ArticleCG News: अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं…वाहनों पर लगाई जा रही लोहे की जालियां, पथराव से बचने के लिए किए जा रहे इंतजाम
    Next Article CG Liquor Scam: चैतन्य बघेल की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची EOW-ACB, 28 जनवरी को होगी सुनवाई

    Related Posts

    (कोरबा) डॉ. प्रीति अदाणी ने भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की अहम् भूमिका पर दिया जोर

    02/27/2026

    (कोरबा) गेवरा क्षेत्र की सात कोयला खदानों में गेट मीटिंग

    02/09/2026

    ‘स्कूलों में मुफ्त में मिले सेनेटरी पैड, वरना मान्यता होगी रद्द…’, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

    01/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views

    (कोरबा) ओवर ब्रिज के ऊपर चलती स्कॉर्पियो में लगी आग-बाल-बाल बचा चालक

    03/09/202629 Views
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़ 03/29/2026

    (कोरबा) रेटिना हेल्थ अवेयरनेस कैंप का होगा आयोजन dr. BHAT ENT EYE HOSPITAL में आहूत

    कोरबा (ईएमएस) कोरबा अंचल के निहारिका कोसाबाड़ी क्षेत्र अंतर्गत dr. BHAT ENT EYE HOSPITAL में…

    (कोरबा) हसदेव नदी के सर्वेश्वर एनीकट में हुई 12 गेटों के सॉफ्ट रॉड की चोरी

    (कोरबा) हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया मजदूर झुलसा 70%-हालत गंभीर

    (कोरबा) रेटिना हेल्थ अवेयरनेस कैंप का होगा आयोजन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.