Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) रेटिना हेल्थ अवेयरनेस कैंप का होगा आयोजन dr. BHAT ENT EYE HOSPITAL में आहूत

    (कोरबा) हसदेव नदी के सर्वेश्वर एनीकट में हुई 12 गेटों के सॉफ्ट रॉड की चोरी

    (कोरबा) हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया मजदूर झुलसा 70%-हालत गंभीर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»लाइफस्टाइल»Rashifal 5 January 2026: जानिए किस राशि के लिए विशेष रहेगा सोमवार, करियर में उन्नति और आर्थिक लाभ होगा; जानें क्या कहते हैं सितारे
    लाइफस्टाइल

    Rashifal 5 January 2026: जानिए किस राशि के लिए विशेष रहेगा सोमवार, करियर में उन्नति और आर्थिक लाभ होगा; जानें क्या कहते हैं सितारे

    By Vimal Mittal01/05/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Rashifal 5 January 2026: 5 जनवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं आज का राशिफल-

    मेष राशि

    आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है. आज आप किसी काम को अपनी मेहनत और लगन से पूरा कर लेंगें , जिससे आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा. आज आप जीवनसाथी के साथ घर के मुद्दों को लेकर कुछ बात कर सकते हैं , जिससे उसका समाधान निकलेगा. आज आप किसी भी फैसले को करने से पहले बड़ो की राय अवश्य जान लें. आज आप किसी भी काम को पूरी प्लानिंग के साथ करेंगें तो उसके अच्छे परिणाम आयेंगें. आज आप किसी दोस्त से मिलने उसके घर जायेंगें, जिससे आप दोनों को ख़ुशी मिलेगी. इस राशी के राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिये आज का दिन शानदार रहने वाला है ,किसी समाजिक समारोह में भाग लेने का मौका मिलेगा.

    भाग्यशाली अंक: 3
    भाग्यशाली रंग: लाल
    उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं.

    वृष राशि

    आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है. आज आपको व्यापार में बड़े लाभ की संभावना बन रही है. आज आपको बड़ों का साथ व सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा, जिससे आप योजनाओं को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा पायेंगें. आज आप किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनेगें और आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास मजबूत होगा. आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिससे आप रोज की अपेक्षा दुगुना काम करेंगें. आज आप अपने करीबियों से मेल – जोल बनाकर रखेंगें, जिससे आपको फायदा होगा.

    भाग्यशाली अंक: 6
    भाग्यशाली रंग: सफेद
    उपाय: लक्ष्मी माता को खीर का भोग लगाएं.

    मिथुन राशि

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा. आज आपका रुका हुआ काम फिर से शुरू होगा, इस बार आप कड़ी मेहनत से उसको सफल बनायेंगें. इस राशि की महिलाओं के लिए दिन अच्छा रहेगा, आज आप खुद के लिए समय निकालर अपनी सहेलियों के साथ इंजॉय करेंगी. आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है, आप इसे हांथ से जाने न दें. आज आपका मन आध्यात्म में लगेगा, जिससे आपका मन संतुष्ट होगा. आज कारोबार सम्बन्धी योजनाओं को अपरिचित लोगों के सामने जाहिर न करें, कोई इसकी नकल कर सकता है.

    भाग्यशाली अंक: 5
    भाग्यशाली रंग: हरा
    उपाय: तुलसी को जल अर्पित करें.

    कर्क राशि

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. आज आपकी सैलरी में इजाफा होगा, जिससे आर्थिक समस्या दूर होगी. आज किसी की मदद से आपके सरकारी काम बनते नजर आयेंगें. आज आप भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय न लें, सोच – समझकर और बहुत जिम्मेदारी से काम करें. इस राशि के इंजिनियर आज किसी नए प्रोजेक्ट के ऊपर काम शुरू कर सकतें हैं. आज आप दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने बाहर जा सकतें हैं, जिससे आपका मूड अच्छा होगा. इस राशि की वर्किंग महिलाएं कामकाज की वजह से व्यस्त रहेगी. आज आपके घर में शांति पूर्ण माहौल रहेगा.

    भाग्यशाली अंक: 2
    भाग्यशाली रंग: सफेद
    उपाय: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें.

    सिंह राशि

    आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहने वाला है. आज आप किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने के लिए अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकतें हैं. आज आपको पूर्व में किये कार्यों का बढ़िया लाभ मिलेगा. आज आप किसी अच्छी कम्पनी में जॉब के लिए अप्लाई कर सकतें हैं, आपको जल्द ही ऑफर लेटर प्राप्त होगा. आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा और परिवार में खुशहाली आएगी. आज आपको कोर्ट – कचहरी के मामलें में जीत मिलने की संभावना बन रही है.

    भाग्यशाली अंक: 1
    भाग्यशाली रंग: सुनहरा
    उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें.

    कन्या राशि

    आज का दिन आपके लिए बेहद खुशहाल रहने वाला है. आज आप अपने ऑफिसियल काम पूरे करने के लिए किसी मित्र की सहायता ले सकतें हैं. आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी. आज आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगें, जिसमें आपको पारिवारिक सहयोग की प्राप्ति होगी. आज इस राशि के लेखक किसी नयी कहानी को लिखने का प्रयास करेंगें, जो सामाजिक जीवन से ओत – प्रोत होगी. आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे आपके मन में संतुष्टि आएगी.

    भाग्यशाली अंक: 4
    भाग्यशाली रंग: आसमानी
    उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं.

    तुला राशि

    आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है. आज व्यापारिक लाभ होने के साथ – साथ आपके खर्च भी बढ़ सकते हैं, लेकिन आप थोड़ा ध्यान देंगें तो इससे बच जायेंगें. जिन बातों में आपकी ज्यादा रुचि है, उन पर ध्यान देंगे तो आपको ख़ुशी होगी. आज नए लोगों के साथ जुड़ने से आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो भविष्य में आपके काम आएगा. आज आप अपने करियर में तरक्की को लेकर एक विजन तैयार करेंगें और उसी के अनुरूप काम करने से आपको सफलता मिलेगी. आज सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा.

    भाग्यशाली अंक: 6
    भाग्यशाली रंग: गुलाबी
    उपाय: सफेद मिठाई का दान करें.

    वृश्चिक राशि

    आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक बना रहेगा. आज इस राशि के टेक्सटाइल इंडस्ट्री से जुड़े व्यक्ति को धन लाभ कमाने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा. आज आप अपनी योजनाओं को गुप्त रखने का प्रयास करें अन्यथा विरोधी इसका लाभ उठा सकतें हैं. आज आप माता – पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकतें हैं , जहाँ आपके मन को शांति प्राप्त होगी. आज बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किए गए कामों से आपको फायदा हो सकता है. आज आप पारिवारिक उलझनों को सुलझाने में सक्षम रहेंगें, जिससे सबके चेहरे पर ख़ुशी होगी.

    भाग्यशाली अंक: 9
    भाग्यशाली रंग: मैरून
    उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.

    धनु राशि

    आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहने वाला है. आज आपको पैतृक सम्पति का लाभ मिलने से ख़ुशी होगी. आज भाई के साथ किसी काम को लेकर आप बात कर सकतें हैं, जिसमें वो आपका पूरा सहयोग करेंगें. आज किसी काम के सिलसिले में आपको दूसरे शहर जाना पड़ सकता है, इसलिए आप अपने डॉक्यूमेंट साथ रखें. आज काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा रहेगी, इसलिए आपको थकान का अहसास हो सकता है. आज आपको बच्चों के व्यवहार के ऊपर ध्यान देने की आवश्यकता है और आप उन्हें समझाएं की उनके लिए क्या सही है क्या नहीं.

    UPI पेमेंट में सावधानी: ये गलतियां करने पर मिनटों में हो सकता है बैंक अकाउंट खाली

    भाग्यशाली अंक: 3
    भाग्यशाली रंग: पीला
    उपाय: केले के पेड़ पर जल चढ़ाएं.

    मकर राशि

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा. आज आप फैमली फंक्शन में शामिल होंगें, आपको देखकर सभी सदस्य खुश हो जायेंगें. आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे | आज आपकी रूचि सामाजिक कार्यों में बनी रहेगी, आपके द्वारा किये गए कार्य दूसरों के जीवन में अच्छा बदलाव लेकर आयेंगें. आज आप कहीं घूमने जायेंगें ,जहाँ आपको नए दोस्त बनाने का मौका मिलेगा. आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें विशेषकर खान – पान का.

    भाग्यशाली अंक: 8
    भाग्यशाली रंग: नीला
    उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं.

    कुम्भ राशि

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है. आज आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगें, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. इस राशि के विद्यार्थी अपनी कड़ी मेहनत से जल्द ही किसी एग्जाम को क्रैक कर लेंगें. नये काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिल सकता है, लेकिन मौके को हाथ से न जाने दें. इस राशि की महिलाएं आज किसी काम की शुरुआत कर सकती हैं, जिसमें परिवार का सहयोग मिलेगा. आज आपके काम से खुश होकर बॉस आपका प्रमोशन करने का विचार कर सकते हैं.

    भाग्यशाली अंक: 11
    भाग्यशाली रंग: बैंगनी
    उपाय: गरीबों को काले तिल का दान करें.

    मीन राशि

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. आज आपके व्यापारिक रिश्ते मजबूत होंगें जो भविष्य में आपका लाभ करायेंगें. आज आप व्यर्थ की बातों से दूर रहें और अपने काम के ऊपर फोकस करें. आज आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा. व्यापारी वर्ग को आज अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. आज आप अपने किसी कोर्स में बदलाव करेंगें, जिसका आपको फायदा मिलेगा. आज आप अपनी जरुरतों को कम करने की कोशिश करेंगें, जो आपके लिए फायेदेमंद रहेगा.

    भाग्यशाली अंक: 7
    भाग्यशाली रंग: हल्का पीला
    उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें.

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vimal Mittal

    Owner & Editor

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous ArticleUPI पेमेंट में सावधानी: ये गलतियां करने पर मिनटों में हो सकता है बैंक अकाउंट खाली
    Next Article Chhattisgarh Weather Alert: छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर, रायगढ़-सर्गुजा समेत कई इलाकों में घना कोहरा

    Related Posts

    Hanuman Jayanti 2026: कब है हनुमान जयंती, 1 या 2 अप्रैल? इस दिन बजरंगबली का ध्‍यान करने से मिलेगी संकटों से मुक्ति

    01/26/2026

    इस साल बसंत पंचमी पर नहीं शादी का मुहूर्त, इस तारीख से बजेंगी शहनाइयां, ये है वजह

    01/24/2026

    Mahtari Vandan Yojana: महतारियों के लिए जरूरी खबर, 20 हजार महिलाएं पते पर नहीं, मृत्यु के कारण हटे 82 हजार नाम

    01/22/2026
    Top Posts

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views

    (कोरबा) ओवर ब्रिज के ऊपर चलती स्कॉर्पियो में लगी आग-बाल-बाल बचा चालक

    03/09/202629 Views
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़ 03/29/2026

    (कोरबा) रेटिना हेल्थ अवेयरनेस कैंप का होगा आयोजन dr. BHAT ENT EYE HOSPITAL में आहूत

    कोरबा (ईएमएस) कोरबा अंचल के निहारिका कोसाबाड़ी क्षेत्र अंतर्गत dr. BHAT ENT EYE HOSPITAL में…

    (कोरबा) हसदेव नदी के सर्वेश्वर एनीकट में हुई 12 गेटों के सॉफ्ट रॉड की चोरी

    (कोरबा) हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया मजदूर झुलसा 70%-हालत गंभीर

    (कोरबा) रेटिना हेल्थ अवेयरनेस कैंप का होगा आयोजन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.