Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) राताखार के जोड़ा पुल के पास नहर में मिली अज्ञात लाश

    (कोरबा) पहाड़ी कोरवा युवती बनी प्रेरणाश्रोत

    (कोरबा) कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»देश - विदेश»ढह गया ठाकरे परिवार का 25 सालों का किला, BMC में बीजेपी की वापसी, ‘उद्धव-राज’ पर शिंदे भारी
    देश - विदेश

    ढह गया ठाकरे परिवार का 25 सालों का किला, BMC में बीजेपी की वापसी, ‘उद्धव-राज’ पर शिंदे भारी

    By Vimal Mittal01/16/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    BMC
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    BMC Election Result: बीएमसी चुनाव में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बहुमत मिला है. मुंबई की जनता ने देवेंद्र फडणवीस और शिंदे की जोड़ी को पसंद करते हुए सत्ता की चाबी सौंप दी है. बीएमसी देश की सबसे अमीर नगर पालिका है. अब यहां भी ‘ट्रिपल इंजन’ की सरकार का परचम लहराएगा. एक ओर जहां भाजपा पहली बार सत्ता पर काबिज हुई है तो वहीं ठाकरे परिवार को बड़ा झटका मिला है, क्योंकि 25 सालों तक राज करने वाले ठाकरे परिवार को मुंबई की जनता ने नकार दिया है. ठाकरे परिवार, जो राजनीति में एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन बन गए थे. बीएमसी चुनाव के लिए साथ-साथ आ गए लेकिन फिर भी कोई कमाल नहीं दिखा पाए.

    बीएमसी चुनाव के लिए 20 साल बाद राज और उद्धव ठाकरे एक साथ आए, लेकिन उन्हें इस बार मुंबई की जनता ने नापसंद कर दिया. बीएमसी चुनाव में मुंबई की जनता ने पहली बार भाजपा को बहुमत दिलाई. वहीं अगर कांग्रेस की बात की जाए, तो बीएमसी चुनाव अकेली लड़ी थी लेकिन इसके बावजूद भी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन दहाई के अंक को पार कर गई है. कांग्रेस को 15 सीटों पर जीत मिली है.

    नागपुर में मनाया जाएगा जीत का जश्न

    • बीएमसी के साथ ही महाराष्ट्र की सभी नगरपालिका में चुनाव की गिनती हुई है. जिसमें ज्यादातर सीटों पर भाजपा ने बाजी मारी है. भाजपा की जीत का जश्न नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के घर पर मनाया जाएगा. इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे.
    • बीएमसी चुनाव में भाजपा के बाद दूसरे नंबर पर शिवसेना (उद्धव गुट) के उम्मीदवारों की जीत हुई है. लेकिन शिवसेना इस बार सत्ता पर काबिज नहीं पाई. जब दोनों भाई एक-साथ आ गए तो लगा कि इस बार भी मुंबई की कुर्सी ठाकरे परिवार के पास रहेगी लेकिन चुनाव परिणान ने साफ कर दिया कि अब विदाई का समय आ गया है.

    किसे-कितनी सीटें मिलीं?

    • महाराष्ट्र निकाय चुनाव में कुल 2869 वार्डों में चुनाव हुआ था. जिसमें 2471 वार्डों के परिणाम आ चुके हैं. भाजपा-1243, शिवसेना (शिंदे)- 333, कांग्रेस 264, शिवसेना (ठाकरे)-121, एनसीपी (अजित)-147 , एनसीपी (शरद)-27 और मनसे को 14 वार्डों पर जीत मिली है.
    • बीएमसी की बात करें तो कुल 227 वार्डों में से 225 सीटों का परिणाम आ चुका है. जिसके अनुसार, भाजपा-90, कांग्रेस-15, शिवसेना (ठाकरे)-72, एनसीपी (अजित)- 3, एनसीपी (शरद)-0, एआईएमआईएम- 6, मनसे को 8 और निर्दलीय के खाते में 4 सीटें मिली हैं.
    WhatsApp पर शेयर करें
    Vimal Mittal

    Owner & Editor

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Articleकाट रहे कुत्ते और भिड़ रहे मालिक: पालतू जानवर बनने लगे हिंसा की वजह, मारपीट तक की आ रही नौबत
    Next Article अपना काम शुरू करने के लिए सरकार दे रही ₹90,000 का ‘बिना गारंटी’ लोन, जानें कैसे उठाएं इस स्कीम का लाभ

    Related Posts

    (कोरबा) डॉ. प्रीति अदाणी ने भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की अहम् भूमिका पर दिया जोर

    02/27/2026

    (कोरबा) गेवरा क्षेत्र की सात कोयला खदानों में गेट मीटिंग

    02/09/2026

    ‘स्कूलों में मुफ्त में मिले सेनेटरी पैड, वरना मान्यता होगी रद्द…’, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

    01/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026123 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 03/31/2026

    (कोरबा) राताखार के जोड़ा पुल के पास नहर में मिली अज्ञात लाश

    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल के राताखार क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जोड़ा…

    (कोरबा) पहाड़ी कोरवा युवती बनी प्रेरणाश्रोत

    (कोरबा) कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

    (कोरबा) सम्पत्तिकर संबंधित बडे़ बकायादार की सम्पत्ति की गई सील

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.