Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»भिलाई नगर निगम में भ्रष्टाचार और जनहित के मुद्दों को लेकर भड़का हिंदू युवा मंच, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया हल्ला बोल प्रदर्शन
    कोरबा

    भिलाई नगर निगम में भ्रष्टाचार और जनहित के मुद्दों को लेकर भड़का हिंदू युवा मंच, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया हल्ला बोल प्रदर्शन

    By Vimal Mittal01/21/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    हिंदू युवा
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Durg News: छत्तीसगढ़ की दुर्ग जिला स्थित भिलाई नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार और जनहित के मुद्दों को लेकर हिंदू युवा मंच के द्वारा आज निगम के मुख्य गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया गया. 11 सूत्रीय मांगों को लेकर हुए इस हल्ला बोल आंदोलन में 100 से अधिक हिंदू युवा मंच के कार्यकर्ता शामिल हुए. प्रदर्शन के दौरान निगम मुख्य गेट के सामने नारेबाजी की गई, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया.

    भारी पुलिस बल तैनात

    हिंदू युवा मंच के प्रदर्शन को देखते हुए नगर निगम के मुख्य गेट पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो. इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण लेकिन मुखर तरीके से अपनी मांगें प्रशासन के सामने रखीं.

    भ्रष्टाचार बुक का विमोचन

    प्रदर्शन के दौरान हिंदू युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार बुक का विमोचन भी किया. इस पुस्तक के माध्यम से उन्होंने भिलाई नगर निगम में हो रहे कथित भ्रष्टाचार से आम जनता को अवगत कराने का प्रयास किया. मंच के कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस बुक में निगम से जुड़े विभिन्न मामलों, योजनाओं और संपत्तियों में अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है.

    हिंदू युवा मंच के अध्यक्ष ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वे लंबे समय से भिलाई नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन के माध्यम से अपनी समस्याओं और मांगों से अवगत कराते आ रहे हैं, लेकिन अब तक किसी भी मुद्दे पर गंभीरता से संज्ञान नहीं लिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि पटरी के उस पार सहित कई क्षेत्रों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है. साथ ही तालाब, आर.के. ग्राउंड और संजय नगर ग्राउंड जैसी सार्वजनिक संपत्तियों को बेचने की तैयारी की जा रही है.
    उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संपत्ति कर, वृक्षारोपण और अन्य विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है. अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रदर्शन और ज्ञापनों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में हिंदू युवा मंच निगम आयुक्त के चेंबर के भीतर घुसकर प्रदर्शन करने को मजबूर होगा.

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vimal Mittal

    Owner & Editor

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous ArticleCG Weather News: छत्तीसगढ़ में जल्द बदलेगा मौसम, पहले बढ़ेगा तापमान, फिर अचानक गिरेगा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट
    Next Article CG IAS News: छत्तीसगढ़ में 3 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकाश छिकारा बने बस्तर के कलेक्टर

    Related Posts

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    07/28/2026

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    07/28/2026

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    07/28/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/28/2026

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    कोरबा (मंथन) यूट्यूब से मुक्केबाजी के पैंतरे सीखकर अभ्यास के बूते केंद्रीय विद्यालय के छात्र…

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    (कोरबा) अजय का सीआईएसएफ में चयन होने पर उसके ग्राम लौटने पर किया गया आत्मीय स्वागत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.