कोरबा (मंथन) कोरबा नगर पालिक निगम का विशेष सम्मिलन बुधवार 29 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से नगर निगम के पं. जवाहरलाल नेहरू सभागार रामपुर कोरबा में आहूत किया गया है।
नगर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर की अध्यक्षता एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की उपस्थिति में आयोजित उक्त विशेष सम्मिलन में महिला सशक्तीकरण हेतु संचालित जनजागरूकता अभियान कार्यक्रम की महत्ता पर विशेष चर्चा की जाएगी तथा सदन द्वारा संकल्प पारित किया जाएगा।
28 अप्रैल / मंथन मित्तल



