Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) उपमुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    (कोरबा) सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

    (कोरबा) किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासकोरबा (मंथन)

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»देश - विदेश»‘मान जाइए, राजनीति में आ जाइए…’, नीतीश कुमार के बेटे को केंद्रीय मंत्री का ऑफर, क्या बोले निशांत?
    देश - विदेश

    ‘मान जाइए, राजनीति में आ जाइए…’, नीतीश कुमार के बेटे को केंद्रीय मंत्री का ऑफर, क्या बोले निशांत?

    By Vimal Mittal01/24/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    नीतीश कुमार
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Patna Political News: बिहार की सत्ता में 2 दशकों से विराजमान नीतीश कुमार के बेटे राजनीति से गायब हैं, उनको लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाती हैं. पटना में आयोजित सरस्वती पूजन के मौके पर उन्हें अपने पिता के सामने राजनीति में आने का खुला ऑफर मिला. हालांकि उन्होंने इस पर नीशांत चुप रहे. अब इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. नीशांत कुमार को लेकर काफी समय से चर्चाएं हैं कि क्या वे सक्रिय राजनीति में एंट्री करेंगे या नहीं. फिलहाल, निशांत के बयानों पर गौर करें तो ऐसा लगता है कि वे खुद राजनीतिक चर्चाओं से अपने आप को दूर रखना चाहते हैं.

    दरअसल, पटना में जेडीयू द्वारा आयोजित की गई सरस्वती पूजन के दौरान एक अलग ही राजनीति का रंग देखने को मिला. इस कार्यक्रम में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी पहुंचे थे. जब कार्यक्रम में नीतीश कुमार पहुंचे तो निशांत ने उनका पैर छूकर आशीर्वाद लिया. इस दौरान नीतीश कुमार ने पूछा कब आए हो? निशांत बोले- आधे घंटे हो गए. इसके बाद निशांत की पीठ पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह हाथ फेरते रहे. कुछ समय बाद उन्होंने निशांत को राजनीति में आने का ऑफर दे दिया.

    क्या बोले ललन सिंह?

    • केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने सीएम नीतीश कुमार के सामने ही निशांत की पीठ पर हाथ फेरते हुए कहा, “अब मान जाइए और राजनीति में आ जाइए.” हालांकि इस पर निशांत कुमार के कोई टिप्पणी नहीं की. निशांत मुस्कुराकर शांत हो गए.
    • यह दृश्य राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर चर्चा को हवा दे दी. लेकिन अभी भी सबसे बड़ा सवाल लोगों के मन में बना हुआ है कि आखिर कब निशांत सक्रिय राजनीति में एंट्री लेंगे.

    आशीर्वाद लेने आए थे: निशांत कुमार

    निशांत कुमार ने सरस्वती पूजन कार्यक्रम से खाली होने बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे सरस्वती माता का आशीर्वाद लेने आए थे. उन्होंने इस दौरान कोई भी राजनीतिक टिप्पणी नहीं की. पटना में जेडीयू द्वारा आयोजित सरस्वती पूजन का कार्यक्रम भले ही धार्मिक रहा लेकिन इसमें राजनीतिक संदेश, संकेत और चर्चाएं भी शामिल रहीं. फिलहाल, अभी निशांत की राजनीति में एंट्री को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, सिर्फ सुगबुगाहट और चर्चा जारी है.

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vimal Mittal

    Owner & Editor

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous ArticleAmbikapur: मंत्री राम विचार नेताम के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी में इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो, निकालेंगी 220 KM लंबी रैली
    Next Article दिल्ली की गणतंत्र दिवस परेड देखने का है प्लान? 2 घंटे पहले चलेगी मेट्रो, हर 15 मिनट पर मिलेगी

    Related Posts

    (कोरबा) डॉ. प्रीति अदाणी ने भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की अहम् भूमिका पर दिया जोर

    02/27/2026

    (कोरबा) गेवरा क्षेत्र की सात कोयला खदानों में गेट मीटिंग

    02/09/2026

    ‘स्कूलों में मुफ्त में मिले सेनेटरी पैड, वरना मान्यता होगी रद्द…’, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

    01/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202689 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) उपमुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    * डोंगानाला जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदन पर हुई त्वरित कार्रवाई * मौके पर मिली…

    (कोरबा) सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

    (कोरबा) किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासकोरबा (मंथन)

    (कोरबा) बरपाली और कोटमेर में जनसमस्या निवारण शिविर आहूत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.