Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) उपमुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    (कोरबा) सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

    (कोरबा) किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासकोरबा (मंथन)

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»मकर संक्रांति पर अंबिकापुर में सजा तिल के लड्डू का बड़ा बाजार, करोड़ों रुपये का बिक रहा
    कोरबा

    मकर संक्रांति पर अंबिकापुर में सजा तिल के लड्डू का बड़ा बाजार, करोड़ों रुपये का बिक रहा

    By Vimal Mittal01/13/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    मकर संक्रांति
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Makar Sankranti: मकर संक्रांति के अवसर पर अंबिकापुर में तिल के लड्डू और तिलकुट सहित दूसरे तिल से बने व्यंजन का बाजार सज चुका है. अंबिकापुर में दर्जन घर से अधिक तिल के लड्डू बनाने वाले फैक्ट्री भी चल रहे हैं, जहां से तिल का लड्डू बनने के बाद छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में भेजा जाता है. अंबिकापुर में हर साल तिल से बनने वाले लड्डू और अनरसा सहित दूसरे प्रोडक्ट का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है. हर साल अंबिकापुर में डेढ़ से 2 करोड रुपए के तिल के लड्डू और तिलकुट बिक रहा है. यहां कई ऐसे दुकान है जो 70 सालों से तिल का लड्डू बनाकर बेच रहे हैं.

    अंबिकापुर में पिछले 70 सालों से तिल का लड्डू बना रहे गुप्ता ब्रदर्स का कहना है कि लगातार तिल के लड्डूओं की मांग हर साल मकर संक्रांति के अवसर पर बढ़ती जा रही है. वह पिछले तीन पीढ़ियों से तिल के लड्डू बना रहे हैं. अंबिकापुर में करीब 50 ऐसे लोग हैं जो तीन का लड्डू और दूसरे प्रोडक्ट बनाने का काम कर रहे हैं इसके लिए वे मध्यप्रदेश और झारखंड से तिल मंगा रहे हैं और मकर संक्रांति को देखते हुए 2 महीना पहले से ही लड्डू बनाने के काम में जुट जाते हैं. तिलकुट बनाने के लिए बिहार के गया से कारीगर पहुंचे हैं.

    लड्डू और तिलकुट का भाव बढ़ा

    हालांकि, इस साल तिल के लड्डू और तिलकुट सहित अनरसा का रेट भी बढ़ गया है पिछले साल जहां तिलकुट और तिल का लड्डू ₹280 किलो मिल रहा था, लेकिन इस साल 300 से 340 रुपए किलो पहुंच गया है. अंबिकापुर के गुदरी चौक में तिल के लड्डू का व्यापार करने वाले राजीव गुप्ता ने बताया कि यहां का तिल का लड्डू छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग सहित तमाम दूसरे शहरों में भेजा जाता है. यहां के तिल के लड्डू की डिमांड इसलिए सबसे अधिक है क्योंकि यहां लोकल गुड़ का उपयोग लड्डू बनाने के लिए किया जाता है. सरगुजा का स्थानीय गुड़ अच्छा होता है और यहां के गुड़ की क्वालिटी अच्छी होने के कारण मिठास भी अच्छी होती है.

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vimal Mittal

    Owner & Editor

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous ArticleMahadev App केस में ED की बड़ी कार्रवाई, भारत और दुबई में मौजूद 21.45 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी अटैच
    Next Article Rashifal 15 January 2026: मेष से मीन तक इन राशियों की चमकेगी किस्मत, इन लोगों को बरतनी होगी खास सावधानी; आइए जानते हैं आज का राशिफल

    Related Posts

    (कोरबा) उपमुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    06/03/2026

    (कोरबा) सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

    06/03/2026

    (कोरबा) किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासकोरबा (मंथन)

    06/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) उपमुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    * डोंगानाला जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदन पर हुई त्वरित कार्रवाई * मौके पर मिली…

    (कोरबा) सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

    (कोरबा) किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासकोरबा (मंथन)

    (कोरबा) बरपाली और कोटमेर में जनसमस्या निवारण शिविर आहूत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.