Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर पीईकेबी एवं पीसीबी में पर्यावरण संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन की सराहनीय पहल

    (कोरबा) ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच

    (कोरबा) राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) अंचल के प्राचीन सिद्ध शनिदेव मंदिर में हुआ महाभंडारे का आयोजन
    कोरबा

    (कोरबा) अंचल के प्राचीन सिद्ध शनिदेव मंदिर में हुआ महाभंडारे का आयोजन

    By Vinod Mittal05/16/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल में ज्येष्ठ अमावस्या के पावन अवसर पर शनिवार को पूरे जिले में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह के साथ श्री शनि जयंती महोत्सव मनाया गया। अंचल के स्टेशन रोड सीतामढ़ी स्थित प्राचीन सिद्ध श्री शनिदेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर “जय शनिदेव” के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
    श्री शनिदेव मंदिर में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शनिदेव का विशेष पूजन-अर्चन, तेलाभिषेक एवं आरती संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने काला तिल, सरसों का तेल, उड़द और पुष्प अर्पित कर भगवान शनिदेव से सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर विशाल महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें साधु-संतों सहित हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति एवं सेवाभावी युवाओं द्वारा भक्तों की सेवा में विशेष व्यवस्था की गई। पूरे दिन भक्तों का मंदिर में तांता लगा रहा।
    शनि जयंती के अवसर पर केवल मंदिरों में ही नहीं, बल्कि पूरे कोरबा जिले के घर-घर में श्रद्धालुओं ने भगवान शनिदेव की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कई स्थानों पर सुंदरकांड, भजन-कीर्तन और दीपदान कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। लोगों ने इसे आस्था, सेवा और सनातन संस्कृति के संगम का पर्व बताया। पूरे जिले में शनि जयंती को लेकर भक्तिमय माहौल बना रहा।

    16 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) भैयालाल पाल का हुआ निधन-दी गई अंतिम विदाई
    Next Article (कोरबा) पिकनिक स्थल झोराघाट में नहाते समय डूबा एक युवक-मृत्यु

    Related Posts

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर पीईकेबी एवं पीसीबी में पर्यावरण संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन की सराहनीय पहल

    06/06/2026

    (कोरबा) ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच

    06/06/2026

    (कोरबा) राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र

    06/06/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202681 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/06/2026

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर पीईकेबी एवं पीसीबी में पर्यावरण संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन की सराहनीय पहल

    * 14.52 हेक्टेयर में 36,315 पौधों का रोपण * अब तक 18 लाख से अधिक…

    (कोरबा) ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच

    (कोरबा) राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र

    (कोरबा) अदानी कोरबा पावर लिमिटेड में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान शुरू-15 जून तक 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.