Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) रेटिना हेल्थ अवेयरनेस कैंप का होगा आयोजन dr. BHAT ENT EYE HOSPITAL में आहूत

    (कोरबा) हसदेव नदी के सर्वेश्वर एनीकट में हुई 12 गेटों के सॉफ्ट रॉड की चोरी

    (कोरबा) हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया मजदूर झुलसा 70%-हालत गंभीर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»अंबिकापुर में लव जिहाद: रेलवे ऑफिसर बताकर महफूज ने लड़कियों को फंसाया, दिया नौकरी का झांसा, शहर में घूमते-घूमते खुल गई पूरी पोल
    छत्तीसगढ़

    अंबिकापुर में लव जिहाद: रेलवे ऑफिसर बताकर महफूज ने लड़कियों को फंसाया, दिया नौकरी का झांसा, शहर में घूमते-घूमते खुल गई पूरी पोल

    By Vimal Mittal01/26/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    अंबिकापुर
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Ambikapur News: सरगुजा जिले के अंबिकापुर से लव जिहाद का मामला सामने आया है. इस पूरे मामले में पुलिस ने बिहार के पटना जिले के रहने वाले युवक महफूज को गिरफ्तार किया है. उसके द्वारा सरगुजा की तीन लड़कियों को झांसा देकर अपने जाल में फंसाया गया था. पुलिस ने पीड़ित लड़कियों की शिकायत पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

    क्या है पूरा मामला?

    अधिकारियों के मुताबिक बिहार के पटना जिले में रहने वाले मोहम्मद महफूज ने करीब दो महीने पहले फेसबुक में एक तरुण पैकरा के नाम से फेक ID बनाई थी. इसके बाद वह एक ही सरनेम लिखने वाली लड़कियों को अधिकतर रिक्वेस्ट भेजता था. इस तरह कांसाबेल की एक लड़की और दो अंबिकापुर की लड़कियों को अपना नाम स्वराज पैकरा बताकर शादी और नौकरी का झांसा दिया.

    कैसे हुआ मामला का खुलासा?

    • मोहम्मद महफूज ट्रेन से अंबिकापुर पहुंचा और कांसाबेल क्षेत्र में रहने वाली आदिवासी लड़की को फोन कर अंबिकापुर मिलने के लिए बुलाया.
    • यहां एक होटल में उसे दो दिनों तक रखा.
    • इस दौरान उसने होटल में भी अपना फर्जी आधार कार्ड दिया, जिसमें उसका नाम स्वराज पैकरा लिखा हुआ था.
    • वह पीड़ित लड़की को होटल में छोड़कर अंबिकापुर शहर में घूम रहा था.
    • इसी दौरान लड़की ने उसके बैग को देखा तो उसका ओरिजिनल आधार कार्ड मिला. इसमें उसका असली नाम देखकर लड़की हैरान रह गई.

    लड़कियों से ठगे पैसे

    इस पूरे मामले की जानकारी हिंदू संगठन के लोगों को लगी और जब आरोपी युवक से पूछताछ शुरू की गई तब उसने इसी तरह दो अन्य लड़कियों के साथ भी धोखाधड़ी करने की जानकारी दी. इसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और उसे कड़ी पूछताछ की गई तब पता चला कि उसने एक लड़की से 54000 भी ठग लिया है. बताया गया है कि दो लड़कियां निजी सेक्टर में काम करती हैं, जिसमें से एक माइक्रोफाइनेंस कंपनी में कार्यरत है तो तीसरी लड़की खेती किसानी करती है.

    आरोपी युवक ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह बिहार के पटना में एक कपड़ा दुकान में काम करता है. वहीं, यह भी पता चला है कि उसके द्वारा लड़कियों को यह बताया गया था कि वह रेलवे में जॉब करता है. ऐसा उसके द्वारा इसलिए बताया गया ताकि लड़कियां उसके नौकरी के चक्कर में उससे फंस सके.

    वहीं, इस पूरे मामले को लेकर हिंदू संगठन के नेता दिनेश शुक्ला ने बताया कि हिंदू समाज की लड़कियों को उनके द्वारा टारगेट किया जा रहा है. पकड़े गए महफूज नामक युवक के द्वारा लड़कियों को कहा जाता था कि उसके द्वारा नौकरी लगवा दी जाएगी और फिर शारीरिक शोषण किया जाता था.

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vimal Mittal

    Owner & Editor

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous ArticleRepublic Day 2026 Live: 77वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा, सैन्य शक्ति और ब्रह्मोस-आकाश-अर्जुन टैंक की दहाड़
    Next Article 77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर छाया छत्तीसगढ़, डिजिटल जनजातीय संग्रहालय की झांकी ने जीता दिल

    Related Posts

    (कोरबा) रेटिना हेल्थ अवेयरनेस कैंप का होगा आयोजन dr. BHAT ENT EYE HOSPITAL में आहूत

    03/29/2026

    (कोरबा) हसदेव नदी के सर्वेश्वर एनीकट में हुई 12 गेटों के सॉफ्ट रॉड की चोरी

    03/29/2026

    (कोरबा) हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया मजदूर झुलसा 70%-हालत गंभीर

    03/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views

    (कोरबा) ओवर ब्रिज के ऊपर चलती स्कॉर्पियो में लगी आग-बाल-बाल बचा चालक

    03/09/202629 Views
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़ 03/29/2026

    (कोरबा) रेटिना हेल्थ अवेयरनेस कैंप का होगा आयोजन dr. BHAT ENT EYE HOSPITAL में आहूत

    कोरबा (ईएमएस) कोरबा अंचल के निहारिका कोसाबाड़ी क्षेत्र अंतर्गत dr. BHAT ENT EYE HOSPITAL में…

    (कोरबा) हसदेव नदी के सर्वेश्वर एनीकट में हुई 12 गेटों के सॉफ्ट रॉड की चोरी

    (कोरबा) हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया मजदूर झुलसा 70%-हालत गंभीर

    (कोरबा) रेटिना हेल्थ अवेयरनेस कैंप का होगा आयोजन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.