Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नशा जीवन को खोखला कर देता है : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    (कोरबा) दो जगह आग बिजली खंभे के लाइन बॉक्स और ट्रांसफार्मर में हुआ शॉर्ट सर्किट-घंटों गुल रही बिजली

    (कोरबा) बालको परिक्षेत्र में मनाया गया वन महोत्सव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) ऊंची बसाहट व आउटर क्षेत्र में जल आपूर्ति बाधित-लिया जा रहा टैंकर का सहारा
    कोरबा

    (कोरबा) ऊंची बसाहट व आउटर क्षेत्र में जल आपूर्ति बाधित-लिया जा रहा टैंकर का सहारा

    By Vinod Mittal05/06/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत 67 वार्डों में नगर पालिक निगम और पब्लिक सेक्टर की व्यवस्था से लाखों लोगों को पानी की आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है। परंतु 8 ऐसे क्षेत्र हैं जहां लोगों की जररूत को पूरा करने के लिए टैंकर का सहारा लेना पड़ रहा है। इसमें भी वजह यह है कि या तो अंतिम छोर के क्षेत्र हैं या जबरिया काफी ऊंचाई तक बसाहटें आबाद हो गई है।
    इसी कड़ी में एसईसीएल मानिकपुर के अंतर्गत ओवरबर्डन के पास मौजूद बसाहट गायत्री नगर एक है। पिछले कुछ वर्षों से यहां एक-दो घर बने, फिर देखादेखी लोगों का उत्साह चरम पर आया। मकानों की संख्या बढ़ी और इसी हिसाब से जनसंख्या भी। मुख्य सडक से बसाहटें काफी उंचाई पर है। ऐसे में चाहकर भी सामान्य प्रणाली से पानी की पहुंच संभव नहीं है। इसलिए टैंकर के जरिए यहां पानी पहुंचाने का काम नगर निगम कर रहा है। कोसाबाड़ी जोन के अंतर्गत आने वाले रामपुर वार्ड के डैमपारा क्षेत्र का भी यही हाल है। यह आउटर साइड है और इसके करीब नगर निगम की पाइप लाइन नहीं है। और भी कई कारण हैं जिसके चक्कर में जल उपलब्धता के लिए टैंकर का विकल्प अपनाया जा रहा है।
    नगर निगम के जल प्रदाय विभाग के कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह ने बताया कि कर्रानाला और भिलाईखुर्द आउटर क्षेत्र हैं। पाइप लाइन का विस्तार इन क्षेत्रों तक नहीं हुआ है। हालांकि क्षेत्र की आबादी को जल उपलब्ध कराने के लिए प्राकृतिक स्त्रोत मौजूद हैं।
    सरकारी व्यवस्था से हैंडपंप खनन भी कराए गए हैं। सामान्य व्यवस्था के अंतर्गत यहां भी निगम का टैंकर लोगों की सहायता के लिए पहुंच रहा है। बालको नगर अंतर्गत चेकपोस्ट की कुछ बस्तियों में भी इस तरह की सेवाएं जारी रखी गई है। कुल 8 ऐसे क्षेत्र निगम की सूची में शामिल हैं जहां टैंकर का प्रबंध किया गया है, बाकी इलाके में व्यवस्था सामान्य है और पानी को लेकर किसी प्रकार की दिक्कतें नहीं है।

    06 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) यातायात पुलिस विभाग ने सख्त कार्यवाही करते हुए मनमानी पार्किंग पर कई गाड़ियां की लॉक
    Next Article (कोरबा) स्टेट बैंक के साथ कंपनी सीएसपीडीसीएल कर्मियों के लिए हुआ अनुबंध

    Related Posts

    (कोरबा) नशा जीवन को खोखला कर देता है : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    08/02/2026

    (कोरबा) दो जगह आग बिजली खंभे के लाइन बॉक्स और ट्रांसफार्मर में हुआ शॉर्ट सर्किट-घंटों गुल रही बिजली

    08/02/2026

    (कोरबा) बालको परिक्षेत्र में मनाया गया वन महोत्सव

    08/02/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/02/2026

    (कोरबा) नशा जीवन को खोखला कर देता है : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    * प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ…

    (कोरबा) दो जगह आग बिजली खंभे के लाइन बॉक्स और ट्रांसफार्मर में हुआ शॉर्ट सर्किट-घंटों गुल रही बिजली

    (कोरबा) बालको परिक्षेत्र में मनाया गया वन महोत्सव

    (कोरबा) हाई और हायर सेकेंडरी कक्षा के मेधावी छात्रों को दी प्रोत्साहन राशि

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.