Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कोरबा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का पहिया उतरा पटरी से

    (कोरबा) खड़ी ट्रैलर से टकराई बाइक-युवक की मौत

    (कोरबा) अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के कारोबार से जुड़ी होने के आरोप में युवती रंगे हाथ गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) मिनीमाता बांगो बांध से सिंचाई के लिए छोड़ा जा रहा पानी
    कोरबा

    (कोरबा) मिनीमाता बांगो बांध से सिंचाई के लिए छोड़ा जा रहा पानी

    By Vinod Mittal07/15/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * 80 मेगावाट बिजली उत्पादन जारी
    * जुलाई में पहली बार जलस्तर में आई गिरावट
    कोरबा (मंथन) खरीफ सीजन के लिए सिंचाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बांगो बांध से दोनों प्रमुख नहरों में पानी छोड़ा जा रहा है। इसके लिए हाइडल पावर प्लांट की दो इकाइयों को पिछले 30 घंटे से लगातार संचालित किया जा रहा है, जिससे 80 मेगावाट बिजली का उत्पादन भी हो रहा है। पानी छोड़े जाने के कारण जुलाई माह में पहली बार बांगो बांध के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है।
    बुधवार सुबह बांगो बांध का जलस्तर 352.74 मीटर दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले 352.78 मीटर था। इस तरह जलस्तर में 4 सेंटीमीटर की कमी आई है। वर्तमान में बांध में 1,807.02 मिलियन घन मीटर पानी संग्रहित है, जो इसकी कुल भंडारण क्षमता का 62.43 प्रतिशत है। बारिश थमने के कारण फिलहाल बांध में पानी की आवक लगभग बंद है। हालांकि पिछले करीब डेढ़ महीने में बांध में 253.48 मिलियन घन मीटर पानी की आवक दर्ज की गई है।
    सिंचाई के लिए वर्तमान में दोनों नहरों में कुल 5,064.57 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसमें दायीं तट नहर में 2,729.07 क्यूसेक तथा बांयीं तट नहर में 2,335.50 क्यूसेक पानी प्रवाहित किया जा रहा है। दोनों नहरों के माध्यम से जांजगीर-चांपा, सक्ती और रायगढ़ जिलों के किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
    बांगो हाइडल पावर प्लांट की कुल उत्पादन क्षमता 120 मेगावाट है, लेकिन वर्तमान में तीन में से केवल दो इकाइयों का संचालन किया जा रहा है। इससे 80 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। सिंचाई के लिए नहरों में पानी की मात्रा चरणबद्ध तरीके से बढ़ाई जा रही है। दोनों नहरों की क्षमता 4,200-4,200 क्यूसेक है और आवश्यकता पड़ने पर पूरी क्षमता से पानी छोड़ा जाएगा। विभाग का कहना है कि इस वर्ष बांध का जलस्तर पिछले वर्ष की तुलना में करीब तीन मीटर अधिक है, इसलिए सिंचाई के लिए पानी की कमी की संभावना नहीं है। नहरों में पानी छोड़े जाने के कारण दर्री बैराज का गेट खोलने की आवश्यकता भी नहीं पड़ी है।
    हसदेव दर्री बैराज के एसडीओ पी.के. टोप्पो ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों की आवश्यकता के अनुसार सुबह और शाम नहरों में पानी की मात्रा बढ़ाई जा रही है। जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर नहरों में पूरी क्षमता के साथ पानी छोड़ा जाएगा।
    जिले में मानसून की रफ्तार अब भी धीमी बनी हुई है। आषाढ़ का एक पखवाड़ा बीतने के बाद भी लगातार तीसरे दिन जिले में बारिश का रिकॉर्ड शून्य रहा। मानसून सीजन में अब तक 277.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पिछले 10 वर्षों का औसत 351.7 मिलीमीटर है। इस प्रकार जिले में अब तक 21.1 प्रतिशत कम बारिश हुई है। हालांकि मंगलवार को कुछ क्षेत्रों में हल्की बौछारें पड़ीं।
    कम बारिश का असर खरीफ फसल की बोआई पर भी दिखाई दे रहा है। जिले में खरीफ फसल का कुल रकबा 1 लाख 37 हजार 490 हेक्टेयर है, जिसमें अब तक लगभग 40 प्रतिशत क्षेत्र में ही बोआई हो सकी है। कृषि विभाग के उपसंचालक डी.पी.एस. कंवर ने बताया कि बोआई का रकबा धीरे-धीरे बढ़ रहा है। किसान धान के साथ-साथ दलहन और तिलहन की फसलों की भी बुवाई कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अच्छी बारिश होने पर आगामी दिनों में बोआई की रफ्तार और तेज होगी।

    15 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) छत्तीसगढ़ प्रदेश में 5 नए मेडिकल कॉलेज और 250 एमबीबीएस सीटों से खुले नए अवसर : संतोष पाण्डेय
    Next Article (कोरबा) विहिप-बजरंग दल के स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों बच्चों की हुई जांच

    Related Posts

    (कोरबा) कोरबा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का पहिया उतरा पटरी से

    09/25/2026

    (कोरबा) खड़ी ट्रैलर से टकराई बाइक-युवक की मौत

    09/25/2026

    (कोरबा) अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के कारोबार से जुड़ी होने के आरोप में युवती रंगे हाथ गिरफ्तार

    09/25/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/25/2026

    (कोरबा) कोरबा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का पहिया उतरा पटरी से

    कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार कोरबा रेलवे स्टेशन के पास बड़ा हादसा टल गया। गेवरा…

    (कोरबा) खड़ी ट्रैलर से टकराई बाइक-युवक की मौत

    (कोरबा) अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के कारोबार से जुड़ी होने के आरोप में युवती रंगे हाथ गिरफ्तार

    (कोरबा) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने ग्राम तुमान की जनसमस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.