Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नशा जीवन को खोखला कर देता है : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    (कोरबा) दो जगह आग बिजली खंभे के लाइन बॉक्स और ट्रांसफार्मर में हुआ शॉर्ट सर्किट-घंटों गुल रही बिजली

    (कोरबा) बालको परिक्षेत्र में मनाया गया वन महोत्सव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) जिले में हुई बारिश से अंडरपास हुआ लबालब-परेशान हुए लोग
    कोरबा

    (कोरबा) जिले में हुई बारिश से अंडरपास हुआ लबालब-परेशान हुए लोग

    By Vinod Mittal05/06/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * पानी निकालने लगानी पड़ी मशीन
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत एनटीपीसी की रेल लाइन पर कोयला परिवहन को निर्बाध बनाए रखने के उद्देश्य से ग्राम कुचेना बायपास मार्ग में बनाया गया अंडरपास पहली ही बारिश में अपनी कमजोरियों को उजागर कर गया। गर्मी के बीच हुई हल्की बारिश में ही अंडरपास पूरी तरह पानी से लबालब भर गया, जिससे आवागमन बाधित हो गया और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
    सुबह के समय ठेकेदार द्वारा पंप लगाकर पानी निकासी की व्यवस्था की गई, जिसके बाद किसी तरह यातायात बहाल हो सका। हालांकि यह केवल अस्थायी समाधान साबित हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार बारिश में इसी तरह पंप के सहारे पानी निकालना व्यावहारिक नहीं है और यह समस्या का स्थायी हल भी नहीं है। यह अंडरपास कोरबा से गेवरा-दीपका के बीच आवागमन का एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जहां से रोजाना बड़ी संख्या में लोग, कर्मचारी और भारी वाहन गुजरते हैं। ऐसे में थोड़ी सी बारिश में ही जलभराव की स्थिति बनना चिंताजनक है।
    लोगों का आशंका जताते हुए कहना है कि जब प्री-मानसून की बारिश में यह हाल है, तो आषाढ़, सावन और भादो के महीनों में होने वाली लगातार और तेज बारिश के दौरान हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों ने प्रशासन और संबंधित एजेंसियों से मांग की है कि अंडरपास में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
    * निकासी का हो ठोस प्रबन्ध
    उचित ड्रेनेज सिस्टम, पानी निकासी के लिए स्थायी पंपिंग स्टेशन, और अंडरपास के ढलान में तकनीकी सुधार कार्य जरूरी है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले मानसून में यह अंडरपास न केवल आवागमन में बाधा बनेगा, बल्कि दुर्घटनाओं का कारण भी बन सकता है।

    06 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जिले में मातृ शक्ति का महोत्सव अंतर्गत “मातृ नारिशक्ति वंदन सम्मान 2026” एवं “क्वीन ऑफ़ छत्तीसगढ़ सीजन-3” का भव्य आयोजन 10 मई को
    Next Article (कोरबा) मौसम में आए अचानक बदलाव से चिकित्सालयो में मरीजों की बढ़ी भीड़

    Related Posts

    (कोरबा) नशा जीवन को खोखला कर देता है : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    08/02/2026

    (कोरबा) दो जगह आग बिजली खंभे के लाइन बॉक्स और ट्रांसफार्मर में हुआ शॉर्ट सर्किट-घंटों गुल रही बिजली

    08/02/2026

    (कोरबा) बालको परिक्षेत्र में मनाया गया वन महोत्सव

    08/02/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/02/2026

    (कोरबा) नशा जीवन को खोखला कर देता है : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    * प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ…

    (कोरबा) दो जगह आग बिजली खंभे के लाइन बॉक्स और ट्रांसफार्मर में हुआ शॉर्ट सर्किट-घंटों गुल रही बिजली

    (कोरबा) बालको परिक्षेत्र में मनाया गया वन महोत्सव

    (कोरबा) हाई और हायर सेकेंडरी कक्षा के मेधावी छात्रों को दी प्रोत्साहन राशि

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.