Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नशा जीवन को खोखला कर देता है : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    (कोरबा) दो जगह आग बिजली खंभे के लाइन बॉक्स और ट्रांसफार्मर में हुआ शॉर्ट सर्किट-घंटों गुल रही बिजली

    (कोरबा) बालको परिक्षेत्र में मनाया गया वन महोत्सव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) आंधी-बारिश में ट्रांसफार्मर में लगी आग-ग्रामीणों ने खुद बुझाई लपटें
    कोरबा

    (कोरबा) आंधी-बारिश में ट्रांसफार्मर में लगी आग-ग्रामीणों ने खुद बुझाई लपटें

    By Vinod Mittal05/03/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * शादी समारोह में बिजली गुल
    * दमकल की मांग
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छुरी बस्ती में आंधी और बारिश के बीच ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। दमकल के समय पर नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने खुद ही मोर्चा संभालकर आग पर काबू पाया।
    जानकारी के अनुसार शाम लगभग 7 बजे मौसम बिगड़ा और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। इसी दौरान ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकली और कुछ ही देर में आग भड़क गई। बताया जा रहा है कि गर्मी के कारण पहले से लीकेज और जर्जर तार होने की वजह से वायर आपस में टकराए, जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ।
    घटना के दौरान इलाके में दमकल वाहन उपलब्ध नहीं था। पास में केवल एनटीपीसी के पास ही फायर ब्रिगेड है, जो दूरी के कारण समय पर नहीं पहुंच सकी। ऐसे में ग्रामीणों ने रेत, मिट्टी और पानी डालकर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल चुका था।
    आग लगने के बाद पूरेग्राम की बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। इसी दौरान एक घर में शादी समारोह चल रहा था, जहां मेहमानों को अंधेरे में ही रात गुजारनी पड़ी। खाना बनाने और अन्य व्यवस्थाओं में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
    घटना की सूचना मिलने पर विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रात में ही सुधार कार्य शुरू किया। हालांकि बिजली आपूर्ति सामान्य होने में कई घंटे लग गए। ग्रामीणों ने बताया कि छुरी बस्ती औद्योगिक क्षेत्र है, जहां कई फैक्ट्रियां संचालित हैं, लेकिन एनटीपीसी को छोड़कर कहीं भी फायर ब्रिगेड की सुविधा नहीं है। लोगों ने मांग की है कि सभी उद्योगों में अनिवार्य रूप से दमकल व्यवस्था हो, ताकि आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

    03 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जिले में 4 मई को “व्यापारियों का महाकुंभ” बीएनआई क्रिस्टल्स चैप्टर का भव्य शुभारंभ
    Next Article (कोरबा) कैबिनेट मंत्री ने सोनी परिवार के दिवंगत हुए सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों से की मुलाकात

    Related Posts

    (कोरबा) नशा जीवन को खोखला कर देता है : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    08/02/2026

    (कोरबा) दो जगह आग बिजली खंभे के लाइन बॉक्स और ट्रांसफार्मर में हुआ शॉर्ट सर्किट-घंटों गुल रही बिजली

    08/02/2026

    (कोरबा) बालको परिक्षेत्र में मनाया गया वन महोत्सव

    08/02/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/02/2026

    (कोरबा) नशा जीवन को खोखला कर देता है : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    * प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ…

    (कोरबा) दो जगह आग बिजली खंभे के लाइन बॉक्स और ट्रांसफार्मर में हुआ शॉर्ट सर्किट-घंटों गुल रही बिजली

    (कोरबा) बालको परिक्षेत्र में मनाया गया वन महोत्सव

    (कोरबा) हाई और हायर सेकेंडरी कक्षा के मेधावी छात्रों को दी प्रोत्साहन राशि

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.