Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर तीन वाहन भिड़े आपस में- लगभग 4 घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग-130 रहा जाम रहा

    (कोरबा) ग्राम कोराई में कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत की गयी कार्यवाही

    (कोरबा) ग्राम लेमरू में झरने के पास भालू ने बच्चो पर किया हमला-13 वर्षीय बच्चे को बनाया निशाना

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) एनसीसी कैंप में लगी “यातायात की पाठशाला”
    कोरबा

    (कोरबा) एनसीसी कैंप में लगी “यातायात की पाठशाला”

    By Vinod Mittal05/15/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * कैडेट्स ने सीखे सड़क सुरक्षा के गुर
    कोरबा (मंथन) कोरबा शहर के वीआईपी रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में इन दिनों अनुशासन और राष्ट्र सेवा का जज्बा परवान चढ़ रहा है। 1 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी, कोरबा द्वारा आयोजित 10 दिवसीय वार्षिक एवं संयुक्त प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है।
    इसी कड़ी में ‘यातायात की पाठशाला’ शिविर लगाया गया, जिसमें भविष्य के इन प्रहरियों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में कोरबा यातायात पुलिस की टीम विशेष रूप से पहुंची थी। एएसआई मनोज राठौर के नेतृत्व में पहुंची इस टीम ने कैडेट्स को सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने और सुरक्षित सफर के लिए आवश्यक संकेतों के बारे में बताया। टीम में हेड कांस्टेबल शंकरधर, कांस्टेबल गीतेश देवांगन, संजय लहरे और राम प्रसाद खैरवार शामिल थे।
    इस 10 दिवसीय शिविर में कोरबा सहित आसपास के कई जिलों के एनसीसी कैडेट हिस्सा ले रहे हैं। कैंप में उन्हें केवल हथियार चलाना या शारीरिक प्रशिक्षण ही नहीं दिया जा रहा, बल्कि नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए इस तरह के जागरूक सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।
    यातायात पुलिस की टीम ने कैडेट्स से आह्वान किया कि वे वर्दीधारी संगठन के सदस्य होने के नाते समाज में ‘ट्रैफिक एंबेसडर’ की भूमिका निभाएं और अपने आसपास के लोगों को भी इन नियमों के प्रति जागरूक करें। कैडेट्स ने भी पूरे उत्साह के साथ यातायात संकेतों को समझा और भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया।

    15 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) 13वी राज्य स्तरीय चिल्ड्रन, कैडेट एवं जूनियर किकबाक्सिंग स्पर्धा संपन्न
    Next Article (कोरबा) वनकर्मियों ने पहले चरण में काली पट्टी लगाकर किया काम

    Related Posts

    (कोरबा) राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर तीन वाहन भिड़े आपस में- लगभग 4 घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग-130 रहा जाम रहा

    09/21/2026

    (कोरबा) ग्राम कोराई में कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत की गयी कार्यवाही

    09/21/2026

    (कोरबा) ग्राम लेमरू में झरने के पास भालू ने बच्चो पर किया हमला-13 वर्षीय बच्चे को बनाया निशाना

    09/21/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/21/2026

    (कोरबा) राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर तीन वाहन भिड़े आपस में- लगभग 4 घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग-130 रहा जाम रहा

    * एक वाहन चालक हुआ घायल कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के जटगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत…

    (कोरबा) ग्राम कोराई में कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत की गयी कार्यवाही

    (कोरबा) ग्राम लेमरू में झरने के पास भालू ने बच्चो पर किया हमला-13 वर्षीय बच्चे को बनाया निशाना

    (कोरबा) सेप्टिक टैंक से मिला महिला का सड़ा-गला शव

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.