कोरबा (मंथन) उच्चतम न्यायालय ने सभी तरह की गाडियों में ब्लैक फिल्म के उपयोग को प्रतिबंधित किया है। इसके बावजूद कुछ लोगो के द्वारा मनमानी जारी है। इसी कड़ी में कोरबा जिलान्तर्गत यातायात पुलिस विभाग ने एक विशेष जांच अभियान चला कई गाडियों से ब्लैक फिल्म उतरवाई। जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस विभाग नियम पालन कराने को लेकर लगातार काम कर रही है।
बताया जा रहा हैं की विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाते हुए इस जांच अभियान को अंजाम दिया जा रहा है। यातायात पुलिस विभाग के मैदानी अमले ने कई बिंदु पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के साथ सख्त कार्यवाही की। बताया जा रहा हैं कि इस जांच कार्यवाही के दौरान कई चार पहिया गाडियां नजर में आई, जिनमें अवैध रूप से ब्लैक फिल्म का उपयोग किया जा रहा था। यातायात पुलिस विभाग ने फौरन ऐसी गाडियों को रुकवा मौके पर ही कार्यवाही करते हुए उनके शीशे में लगी ब्लैक फिल्म को उतार दिया। साथ ही वाहन चालकों पर नियम के तहत अर्थदंड की कार्यवाही की गई। यातायात पुलिस विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार ड्रंक एंड ड्राइव सहित अलग-अलग तरह से नियमों की अनदेखी करने के मामलों में सख्त कार्यवाही की जा रही हैं।
01 मई / मंथन मित्तल



