कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के इमलीडुग्गू मुख्यमार्ग पर बारिश और इससे उत्पन्न समस्याओं के कारण जाम की स्थिति निर्मित हो गई। चांपा और कोरबा की दिशा में सैकड़ों गाडिय़ों की लाईन लग जाने से स्टाफ सहित लोग परेशान हुए।
कई घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति को सामान्य किया जा सका। बताया गया कि बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण नदी का पानी इस इलाके के नाले के जरिये आसपास में पहुंच गया। इसी के साथ आई मिट्टी और अन्य चीजों ने स्थिति को जटिल कर दिया।
29 जुलाई / मंथन मित्तल



