Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नव दृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम में सर्वमंगला पुलिस ने बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली

    (कोरबा) कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग पर भीषण हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की हुई मृत्यु

    (कोरबा) जिले के वरिष्ठ पत्रकार हरिराम चौरसिया का निधन-पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) 45वें स्थापना दिवस पर आयोजित विशाल व्यापारी महासम्मेलन अंतर्गत व्यापारियों की आवाज गूंजेगी दिल्ली में
    कोरबा

    (कोरबा) 45वें स्थापना दिवस पर आयोजित विशाल व्यापारी महासम्मेलन अंतर्गत व्यापारियों की आवाज गूंजेगी दिल्ली में

    By Vinod Mittal08/09/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के व्यापारी प्रतिनिधि होंगे शामिल
    * 9 अगस्त को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में देशभर के हजारों व्यापारी होंगे एकजुट
    * जीएसटी सरलीकरण, पुराने कर मामलों के निराकरण एवं व्यापारियों की सामाजिक सुरक्षा सहित अनेक मुद्दों पर होगी निर्णायक चर्चा
    कोरबा (मंथन) देश की सर्वोच्च व्यापारी संस्था भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में विशाल व्यापारी महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। देश के लगभग 30 राज्यों से हजारों की संख्या में व्यापारी, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि इस महासम्मेलन में शामिल होकर व्यापारी हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
    उक्त महासम्मेलन में केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री एवं सांसदों के साथ देशभर के प्रमुख व्यापारी नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री राम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, व्यापारी कल्याण बोर्ड के राष्ट्रीय चेयरमैन सुनील संघवी, छत्तीसगढ़ के दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल सहित अनेक केंद्रीय मंत्री एवं सांसद सहभागिता करेंगे।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री मुकुंद मिश्रा, व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य सुनील पाण्डेय सहित राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं विभिन्न राज्यों से आए प्रमुख व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
    * छत्तीसगढ़ की आवाज भी राष्ट्रीय मंच पर मजबूती से उठेगी
    छत्तीसगढ़ से भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी प्रतिनिधि इस महासम्मेलन में शामिल होंगे। प्रदेश चेयरमैन सुधीर बंसल, राजेश बंसल, हेमचंद जोशी, हरीश पटवाल, अनिल अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी प्रतिनिधि दिल्ली पहुंचेंगे।
    कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक दो सत्रों में आयोजित होगा। दोनों सत्रों में व्यापारियों की वर्तमान समस्याओं, व्यापार को सरल बनाने की आवश्यकता तथा सरकार की व्यापार नीतियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके पश्चात व्यापारियों की प्रमुख मांगों को केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा।
    * जीएसटी के सरलीकरण और पुराने कर मामलों को समाप्त करने की मांग
    महासम्मेलन में व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं पर विशेष चर्चा होगी। इनमें जीएसटी विभाग द्वारा अनावश्यक नोटिसों पर रोक, जीएसटी की प्रक्रियाओं का सरलीकरण, पुराने सर्विस टैक्स एवं एक्साइज टैक्स के लंबित मामलों का निराकरण, इनकम टैक्स के पुराने लंबित प्रकरणों को क्लोज करने तथा सेस की राशि के रिफंड जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। व्यापारियों का कहना है कि लगातार बढ़ती प्रक्रियात्मक जटिलताओं के कारण व्यापारियों का महत्वपूर्ण समय और संसाधन कर संबंधी औपचारिकताओं में व्यतीत हो रहा है। इसलिए कर व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और व्यापारी हितैषी बनाया जाना आवश्यक है।
    * व्यापारियों के लिए बीमा, सुरक्षा और पेंशन योजना की मांग
    महासम्मेलन में व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए व्यापारी बीमा योजना, व्यापारी सुरक्षा योजना एवं व्यापारी पेंशन योजना लागू करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई जाएगी। इसके साथ ही ऑनलाइन व्यापार के बढ़ते प्रभाव से स्थानीय बाजार एवं छोटे व्यापारियों पर पड़ने वाले असर पर भी गंभीरता से चर्चा होगी। ऑनलाइन खरीदी-बिक्री के कारण स्थानीय व्यापारियों के सामने उत्पन्न चुनौतियों, स्थानीय छोटे व्यापारियों को संरक्षण एवं प्रोत्साहन देने तथा रेहड़ी-पटरी एवं छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी नीतियां बनाने की मांग सरकार के समक्ष रखी जाएगी।
    * व्यापारियों की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता
    भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अशोक मोदी ने कहा कि देश का व्यापारी हमेशा से राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। करोड़ों लोगों को रोजगार देने वाला व्यापारी वर्ग आज अनेक प्रकार की चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में व्यापारियों की समस्याओं को एकजुट होकर सरकार के सामने रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा, “9 अगस्त का दिल्ली महासम्मेलन व्यापारियों की एकजुटता का राष्ट्रीय मंच है। हमारा प्रयास है कि छत्तीसगढ़ सहित देशभर के व्यापारियों की वास्तविक समस्याएं सरकार तक मजबूती से पहुंचें और उनके व्यावहारिक समाधान की दिशा में ठोस निर्णय लिए जाएं।”
    श्री मोदी ने कहा कि जीएसटी का सरलीकरण, पुराने कर मामलों का शीघ्र निराकरण, अनावश्यक नोटिसों से राहत, व्यापारियों की सुरक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा तथा छोटे और स्थानीय व्यापारियों के संरक्षण जैसे विषय आज अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन मुद्दों पर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित कर व्यापारियों के लिए बेहतर एवं सरल व्यापारिक वातावरण बनाने का प्रयास किया जाएगा।
    * छत्तीसगढ़ के व्यापारियों से सुझाव भेजने का आह्वान
    अशोक मोदी ने छत्तीसगढ़ के सभी व्यापारियों एवं व्यापारिक संगठनों से आग्रह किया है कि वे महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करें तथा जीएसटी के सरलीकरण एवं व्यापार वृद्धि सहित व्यापार से जुड़ी अपनी समस्याओं और सुझावों को व्हाट्सऐप के माध्यम से प्रदेश व्यापार मंडल तक भेजें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के व्यापारियों से प्राप्त सुझावों को संकलित कर राष्ट्रीय मंच पर रखा जाएगा, ताकि छत्तीसगढ़ के व्यापारियों की आवाज दिल्ली तक पहुंचे और केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी रूप से रखी जा सके।
    महासम्मेलन का उद्देश्य देशभर के व्यापारियों को एक मंच पर लाकर उनकी समस्याओं, सुझावों और मांगों को संगठित रूप से सरकार के समक्ष रखना तथा व्यापारी हित में ठोस एवं सकारात्मक नीतिगत पहल के लिए सरकार पर प्रभावी दबाव बनाना है।

    09 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) अदानी कोरबा पावर लिमिटेड ने अखबार वितरक संघ को प्रदान किए रेनकोट
    Next Article (कोरबा) मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का जलस्तर कम करने लगातार चला रहे हाइडल प्लांट

    Related Posts

    (कोरबा) नव दृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम में सर्वमंगला पुलिस ने बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली

    11/09/2026

    (कोरबा) कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग पर भीषण हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की हुई मृत्यु

    11/09/2026

    (कोरबा) जिले के वरिष्ठ पत्रकार हरिराम चौरसिया का निधन-पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

    11/09/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026162 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026144 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202692 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202690 Views
    Don't Miss
    कोरबा 11/09/2026

    (कोरबा) नव दृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम में सर्वमंगला पुलिस ने बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली

    कोरबा (मंथन) दीपावली का पर्व खुशियों, प्रेम और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। इसी भावना…

    (कोरबा) कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग पर भीषण हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की हुई मृत्यु

    (कोरबा) जिले के वरिष्ठ पत्रकार हरिराम चौरसिया का निधन-पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

    (कोरबा) जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन ने सचिवों के प्रभार में किया बदलाव

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.