Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर तीन वाहन भिड़े आपस में- लगभग 4 घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग-130 रहा जाम रहा

    (कोरबा) ग्राम कोराई में कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत की गयी कार्यवाही

    (कोरबा) ग्राम लेमरू में झरने के पास भालू ने बच्चो पर किया हमला-13 वर्षीय बच्चे को बनाया निशाना

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) आंधी-बारिश से थमी शहर की रफ्तार
    कोरबा

    (कोरबा) आंधी-बारिश से थमी शहर की रफ्तार

    By Vinod Mittal05/17/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * राखड़ के गुबार से घुंटा जनता का दम
    कोरबा (मंथन) ऊर्जाधानी कोरबा में अचानक आए तेज अंधड़, मूसलाधार बारिश और धूलभरी हवाओं ने कुछ ही मिनटों में चमचमाते शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। चक्रवाती हवाओं के साथ कुछ इलाकों में मामूली ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। इस अचानक बदले मौसम ने लोगों को संभलने तक का मौका नहीं दिया, जिससे पूरे शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
    तेज आंधी और तूफान के कारण शहर के मुख्य मार्गों से लेकर रिहायशी इलाकों तक में भारी नुकसान की खबरें हैं। कई जगहों पर विशालकाय पेड़ और सड़क किनारे लगे बड़े-बड़े विज्ञापन होर्डिंग्स धराशायी हो गए। हवा का वेग इतना तेज था कि सड़कों पर चल रहे कई दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर गिर गए। तूफान के तुरंत बाद मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक रेंगता हुआ दिखाई दिया और लोग जहां-तहां फंस गए। बारिश और आंधी शुरू होते ही शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। तेज हवाओं के कारण बिजली के तार टूटने और फॉल्ट आने से पूरे शहर में अंधेरा छा गया। मौसम की इस मार से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है, जिससे लोगों की परेशानी दोगुनी हो गई है। पुरानी बस्ती सहित कई इलाकों में बिजली व्यवस्था ठप्प रही।
    तेज हवाएं चलते ही स्थानीय पावर प्लांटों के राखड़ बांधों से उड़ने वाली राख ने पूरे शहर को अपनी आगोश में ले लिया। हवा में उड़ती इस जहरीली राख के गुबार के कारण चारों तरफ धुंध छा गई, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। इस उड़ती राख के कारण न केवल राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, बल्कि लोगों को सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन जैसी कई शारीरिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।

    17 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) तेज आंधी-बारिश के साथ जिले में हुई ओलावृष्टि
    Next Article (कोरबा) महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर करी अखंड सौभाग्य की कामना

    Related Posts

    (कोरबा) राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर तीन वाहन भिड़े आपस में- लगभग 4 घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग-130 रहा जाम रहा

    09/21/2026

    (कोरबा) ग्राम कोराई में कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत की गयी कार्यवाही

    09/21/2026

    (कोरबा) ग्राम लेमरू में झरने के पास भालू ने बच्चो पर किया हमला-13 वर्षीय बच्चे को बनाया निशाना

    09/21/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/21/2026

    (कोरबा) राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर तीन वाहन भिड़े आपस में- लगभग 4 घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग-130 रहा जाम रहा

    * एक वाहन चालक हुआ घायल कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के जटगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत…

    (कोरबा) ग्राम कोराई में कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत की गयी कार्यवाही

    (कोरबा) ग्राम लेमरू में झरने के पास भालू ने बच्चो पर किया हमला-13 वर्षीय बच्चे को बनाया निशाना

    (कोरबा) सेप्टिक टैंक से मिला महिला का सड़ा-गला शव

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.