कोरबा (मंथन) निहारिका गणेशोत्सव समिति द्वारा विश्व कल्याण की मंगल भावना के पवित्र उद्देश्य को लेकर महानदी काम्प्लेक्स परिसर में 14 सितंबर गणेश चतुर्थी से 23 सितंबर तक अंचल में प्रथम बार दस दिवसीय श्रीगणेश कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। व्यासपीठ से सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के संस्थापक, मानस तथा भागवत के मर्मज्ञ पंडित देवशरण दुबे अपनी संगीतमयी मधुर वाणी से प्रतिदिन मध्यान्ह 3 बजे से सायं 7 बजे करायेंगे श्रीगणेश कथा का रसपान कराएंगे।
निहारिका गणेशोत्सव समिति द्वारा विश्व कल्याण की मंगल भावना के पवित्र उद्देश्य को लेकर महानदी काम्प्लेक्स परिसर में 14 सितंबर सोमवार गणेश चतुर्थी से 23 सितंबर तक अंचल में प्रथम बार दस दिवसीय श्रीगणेश कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें व्यासपीठ से सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के संस्थापक मानस तथा भागवत के मर्मज्ञ पंडित देवशरण दुबे अपनी संगीतमयी मधुर वाणी से प्रतिदिन मध्यान्ह 3 बजे से सायं 7 बजे तक श्रीगणेश कथा के माध्यम से जनमानस के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आनंद की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करने का मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
इस दस दिवसीय कथा में भगवान श्रीगणेश के जन्म, महिमा, प्रथम पूज्य बनने की कथा, गणेश-परशुराम संवाद, रिद्धि-सिद्धि विवाह, गणेश पुराण के उपदेश तथा जीवन प्रबंधन में गणेश दर्शन जैसे अनेक प्रेरणादायी एवं आध्यात्मिक प्रसंगों का विस्तृत वर्णन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि गणेशोत्सव में आयोजित श्रीगणेश कथा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि समाज में संस्कार, सदाचार, पारिवारिक मूल्यों तथा आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का भी माध्यम है। इसी उद्देश्य को एवं विश्व कल्याण की मंगल भावना को लेकर अंचल में प्रथम बार इस श्री गणेश कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिससे श्री गणेश कथा का श्रवण कर जनमानस इस दस दिवसीय गणेशोत्सव के वास्तविक उद्देश्य को समझ कर अपने जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आनंद का मार्ग प्रशस्त करे।
निहारिका गणेशोत्सव समिति ने समस्त श्रद्धालुओं, गणेश भक्तों, धर्मावलंबियों एवं अंचलवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित होकर गणेशोत्सव में अंचल में प्रथम बार आयोजित इस विशेष श्री गणेश कथा का श्रवण कर का पुण्य लाभ प्राप्त करने एवं आयोजन को सफल बनाने हेतु विनम्र आग्रह किया है।
13 सितंबर / मंथन मित्तल





