Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) खाद दुकानों पर सख्त कार्यवाही करते हुए की गयी 115 प्रतिष्ठानों की जांच-28 को नोटिस
    कोरबा

    (कोरबा) खाद दुकानों पर सख्त कार्यवाही करते हुए की गयी 115 प्रतिष्ठानों की जांच-28 को नोटिस

    By Vinod Mittal05/31/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * 5 पर 21 दिन का विक्रय प्रतिबंध
    * 1 दुकान पर रोक
    * 56 बोरी यूरिया जप्त
    * कलेक्टर ने पारदर्शिता और सख्त निगरानी के दिए निर्देश
    कोरबा (मंथन) खरीफ सीजन 2026 की तैयारियों के मद्देनजर कोरबा जिले में खाद-बीज वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। कोरबा जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिलेभर में उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण, निगरानी और समीक्षा बैठक के माध्यम से व्यापक कार्यवाही की गई है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तायुक्त खाद-बीज उपलब्ध कराना तथा कालाबाजारी, जमाखोरी और अनियमितताओं पर रोक लगाना है।
    29 मई को किए गए निरीक्षण में कुल 18 उर्वरक दुकानों की जांच की गई, जिनमें से 6 दुकानों में अनियमितता पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। एक दुकान पर विक्रय प्रतिबंध लगाया गया, वहीं सिरली (पाली) स्थित दूकान से अवैध रूप से भंडारित 56 बोरी यूरिया जप्त की गई। कृषि विभाग के उप संचालक डी.पी.एस. कंवर ने बताया कि 1 अप्रैल से अब तक जिले के 115 सहकारी एवं निजी उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा चुका है। इस दौरान 28 दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं तथा 5 निजी दुकानों पर 21 दिनों के लिए विक्रय प्रतिबंध लगाया गया है। विभाग द्वारा खरीफ 2026 के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
    इसी क्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सहकारी समिति प्रबंधकों एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए कि खाद वितरण में पूर्ण पारदर्शिता और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को निर्धारित मानकों के अनुसार पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
    बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में खरीफ 2026 के लिए रासायनिक उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है तथा किसानों की आवश्यकता अनुसार खाद उपलब्ध कराने के लिए विभाग सतत निगरानी कर रहा है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि उर्वरकों के भंडारण, परिवहन एवं विक्रय में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    निरीक्षण के दौरान पीओएस मशीन में दर्ज स्टॉक और वास्तविक भंडार में अंतर, निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर विक्रय, बिना लाइसेंस उर्वरक वितरण, अनुदान प्राप्त खाद का दुरुपयोग तथा अनुचित स्थानों पर भंडारण जैसी अनियमितताओं पर विशेष नजर रखी जा रही है और दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
    कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया कि वे पंजीकृत किसानों से संपर्क कर उन्हें अग्रिम खाद उठाव के लिए प्रोत्साहित करें तथा वितरण प्रक्रिया में गति लाएं। उन्होंने कहा कि समितियों में उपलब्ध उर्वरकों का वितरण शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं मात्रा के अनुसार पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जाए, जिससे शिकायत की कोई स्थिति उत्पन्न न हो। निजी उर्वरक विक्रेताओं को भी सख्त निर्देश दिए गए कि वे उर्वरकों के विक्रय में शासन द्वारा निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन करें। किसी भी प्रकार की अवैध जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा अनियमितता पाए जाने पर लाइसेंस निलंबन या निरस्तीकरण सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही किसानों पर दबाव डालकर उर्वरकों के साथ अन्य सामग्री जैसे सूक्ष्म पोषक तत्व, रसायन, बीज या कीटनाशक की टैगिंग बिक्री पर भी रोक लगाई गई है।
    कलेक्टर ने खरीफ सीजन के लिए उर्वरक वितरण की विशेष व्यवस्था तय करते हुए निर्देश दिए कि सीमांत किसानों को पिछले वर्ष वितरित यूरिया की 80 प्रतिशत एवं डीएपी की 60 प्रतिशत मात्रा एकमुश्त दी जाए। लघु किसानों को यूरिया दो किश्तों में तथा बड़े किसानों को तीन किश्तों में उर्वरक उपलब्ध कराया जाए, ताकि पूरे सीजन में खाद की उपलब्धता बनी रहे।
    किसानों की सुविधा एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि हेल्पलाइन नंबर सभी सहकारी समितियों एवं संबंधित संस्थानों में प्रमुखता से प्रदर्शित किए जाएं, ताकि किसानों को समय पर सहायता मिल सके। साथ ही धान खरीदी वर्ष 2025-26 के लिए पंजीकृत किसानों, किसान पुस्तिका एवं भू-अधिकार पुस्तिका धारकों की यूआरडी सूची में शत-प्रतिशत आधार सीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। समितियों को अपने गोदामों में उपलब्ध उर्वरकों की जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने को कहा गया है।
    जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे खाद खरीदते समय दुकानदार से पक्का बिल अवश्य लें। यदि कोई दुकानदार निर्धारित दर से अधिक मूल्य वसूलता है या बिल देने से इंकार करता है, तो इसकी शिकायत तत्काल संबंधित विकासखंड कृषि अधिकारी या जिला कंट्रोल रूम में दर्ज कराएं।
    कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में उर्वरक दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण और कठोर निगरानी अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा, ताकि किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण खाद उपलब्ध कराई जा सके।
    बैठक में उप संचालक कृषि डी.पी.एस. कंवर, उप पंजीयक सहकारी संस्थान एम. मिंज, डीएमओ ऋतु राज देवांगन, सहायक नोडल सहकारी केंद्रीय बैंक मुकेश कुमार पटेल सहित सभी सहकारी समिति प्रबंधक, निजी उर्वरक विक्रेता एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

    31 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) ग्राम अजगरबहार में आधी घंटे तक चला तूफान-मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि
    Next Article (कोरबा) नौतपा के छठवें दिन बदला मौसम का मिजाज

    Related Posts

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    08/03/2026

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    08/03/2026

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    08/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/03/2026

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    कोरबा (मंथन) विश्व हिन्दू परिषद की गौसेवा शाखा के तत्वावधान में कोरबा अंचल के होटल…

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    (कोरबा) मेडिकल कॉलेज अस्पताल से बच्चा गायब की अफवाह से फैली सनसनी

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.