Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) अंचल के मध्य बह रही नहर चढ़ी अतिक्रमण की भेंट

    (कोरबा) सम्पूर्णता 2.0 अभियान अंतर्गत ग्राम देवपहरी में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा ने समाजसेवी, वरिष्ठ नेता केदारनाथ अग्रवाल को दी अहम जिम्मेदारी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) संघर्ष को ताकत बनाकर सुरेखा जायसवाल बनीं “लखपति दीदी”
    कोरबा

    (कोरबा) संघर्ष को ताकत बनाकर सुरेखा जायसवाल बनीं “लखपति दीदी”

    By Vinod Mittal04/09/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * गांवों में स्वरोजगार की बढ़ रही ताकत
    * महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर
    कोरबा (मंथन) जब जिंदगी की राहें सीमित साधनों और जिम्मेदारियों के बोझ तले थम सी जाती हैं, तब भी कुछ सपने ऐसे होते हैं जो हार मानना नहीं जानते। बस जरूरत होती है एक अवसर, एक भरोसे और खुद पर विश्वास की। हौसलों की यही लौ जब मेहनत से मिलती है, तो एक नई सुबह जन्म लेती है संभावनाओं से भरी, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती हुई। कटघोरा विकासखंड के ग्राम धंवईपुर नवापारा की निवासी श्रीमती सुरेखा जायसवाल की कहानी इसी अटूट विश्वास, संघर्ष और सफलता का उदाहरण है, जिन्होंने साधारण जीवन से उठकर आज अपने दम पर एक नई पहचान गढ़ी है।
    प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सतत प्रयास कर रही है। बिहान योजना के माध्यम से महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें प्रशिक्षण, वित्तीय सहयोग और स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। यही प्रयास आज हजारों महिलाओं के जीवन में बदलाव ला रहा है।
    श्रीमती सुरेखा जायसवाल, जिन्होंने कक्षा दसवीं तक ही शिक्षा प्राप्त की, पहले एक सामान्य गृहिणी थीं। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी मुख्य रूप से उनके पति पर थी, लेकिन उनके मन में भी अपने परिवार के लिए कुछ करने और आर्थिक सहयोग देने की प्रबल इच्छा थी। वर्ष 2019 में बिहान योजना से जुड़ना उनके जीवन का निर्णायक मोड़ साबित हुआ। आस्था महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें न केवल आत्मविश्वास मिला, बल्कि आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर भी प्राप्त हुआ। समूह के माध्यम से उन्हें आरएफ राशि 10 हजार रुपए, सीआईएफ राशि 30 हजार रुपए तथा स्वयं सिद्धा पहल के अंतर्गत 02 लाख रुपए का ऋण मिला। इसके साथ ही उन्हें विभिन्न प्रशिक्षण भी दिए गए, जिससे उन्होंने व्यवसाय की बारीकियों को समझा और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाया।
    एफएलसीआरपी के माध्यम से बैंक से एक लाख रुपए का ऋण प्राप्त कर उन्होंने श्रृंगार सामग्री की दुकान, किराना दुकान एवं फोटोकॉपी सेंटर की शुरुआत की। इन प्रयासों का परिणाम यह रहा कि आज उनकी वार्षिक आय लगभग 01 लाख 10 हजार रुपए तक पहुंच चुकी है और वे “लखपति दीदी” के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। अब वे न केवल अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा कर रही हैं, बल्कि घर के निर्णयों में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
    उनकी यह सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो अपने जीवन में बदलाव लाने का साहस रखती हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ शासन एवं बिहान योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा सरकार के सहयोग से आज मैं ‘लखपति दीदी’ बनकर अपने परिवार को संबल दे पा रही हूं और सम्मान के साथ जीवन जी रही हूं।

    09*अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) राशन वितरण में अनियमितता पर प्रशासन सख्त
    Next Article (कोरबा) डाक के माध्यम से की गयी शिकायत

    Related Posts

    (कोरबा) अंचल के मध्य बह रही नहर चढ़ी अतिक्रमण की भेंट

    04/09/2026

    (कोरबा) सम्पूर्णता 2.0 अभियान अंतर्गत ग्राम देवपहरी में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    04/09/2026

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा ने समाजसेवी, वरिष्ठ नेता केदारनाथ अग्रवाल को दी अहम जिम्मेदारी

    04/09/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026133 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202639 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/09/2026

    (कोरबा) अंचल के मध्य बह रही नहर चढ़ी अतिक्रमण की भेंट

    * 7.49 करोड़ का टेंडर पर काम शुरू होना मुश्किल कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल के…

    (कोरबा) सम्पूर्णता 2.0 अभियान अंतर्गत ग्राम देवपहरी में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा ने समाजसेवी, वरिष्ठ नेता केदारनाथ अग्रवाल को दी अहम जिम्मेदारी

    (कोरबा) कोसाबाड़ी मंडल में “गांव चलो-बस्ती चलो” अभियान की भव्य तैयारी

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.