Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर हुई सख्त कार्यवाही
    कोरबा

    (कोरबा) यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर हुई सख्त कार्यवाही

    By Vinod Mittal07/19/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) सडक सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाने और नियमित कार्यवाही के बावजूद पावर सिटी कोरबा में यातायात समझ की कमी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। शहर में लोग मनमाने ढंग से कहीं भी वाहन खड़े कर रहे हैं, नो-पार्किंग क्षेत्रों में पार्किंग कर रहे हैं और कई स्थानों पर सिग्नल जंप करने जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसके चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ रहा है।
    यातायात पुलिस द्वारा प्रतिदिन विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद नियम तोडने के मामलों में अपेक्षित कमी नहीं आ रही है। शहर के पावर हाउस रोड, ट्रांसपोर्ट नगर, सीएसईबी चौक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक सहित अन्य व्यस्त मार्गों पर यातायात पुलिस विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
    अभियान के दौरान नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर व्हील लॉक (क्लैंप) लगाया जा रहा है तथा नियमानुसार जुर्माना भी वसूला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सडक किनारे अव्यवस्थित ढंग से वाहन खड़े किए जाने से यातायात बाधित होता है, जाम की स्थिति बनती है और आम लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर के निर्देशन तथा यातायात डीएसपी डी.के. सिंह के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।
    यातायात शाखा के सहायक उपनिरीक्षक मनोज राठौर ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। यदि नागरिक स्वयं यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित स्थान पर ही वाहन पार्क करें और सिग्नल व अन्य यातायात संकेतों का सम्मान करें, तो शहर की यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम बन सकती है।

    19 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) अंचल की होनहार बेटी नैना ने नीट यूजी में लहराया परचम
    Next Article (कोरबा) जिले के पत्रकार ने पुलिस अधीक्षक से मांगी सुरक्षा

    Related Posts

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    07/29/2026

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    07/29/2026

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    07/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/29/2026

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    * फीता काट, पूजा-हवन एवं चाबी सौंपने की रस्म के साथ हुआ शुभारंभ * ग्रामीणों…

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    (कोरबा) महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थोपने के आरोपों पर शिक्षा विभाग ने की कार्यवाही

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.