कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल ट्रांसपोर्ट नगर अंतर्गत इंदिरा आवासीय और व्यवसायिक भारी वाहनों की गतिविधियों के कारण समस्याग्रस्त है। यातायात पुलिस विभाग ने लोगों की शिकायत पर ध्यान दिया और कुछ वाहनों पर सख्त कार्यवाही की।
बताया जा रहा हैं की विजय टॉकीज और टैगोर उद्यान के आसपास मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों को उनके मालिकों ने गलत तरीके से पार्क कर दिया था। मुख्य मार्ग के साथ-साथ टर्निंग पर भी ऐसी गाडिय़ों को पार्क कर दिया था। इस वजह से सामान्य आवागमन करने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार तो जाम की स्थिति निर्मित हो रही थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटेल, नीतिश ठाकुर के निर्देशन में यातायात पुलिस की टीम मौके पर उतरी। यहां पर खड़े किए गए वाहनों की जानकारी देने के साथ दर्शित मोबाइल नंबर के आधार पर लोगों की खोज की गई। ऐसी गाडिय़ों को यहां से हटवाने के साथ अर्थदंड भी लगाया गया। इससे पहले यही समस्या ट्रांसपोर्ट नगर स्टेडियम से लेकर सीएसईबी चौक के मार्ग पर थी और इसके चलते आए दिन समस्या पैदा हो रही थी। पुलिस ने कहा है कि लोगों ने अपनी जरूरत के लिए गाडिय़ां ली है तो वह उन्हें पार्क करने के लिए जगह जरूर तलाशे। अन्य स्थिति में नियम विरुद्ध कार्य किए जाने पर कार्यवाही की जाएंगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी वाहन मालिकों की होगी।
27 अप्रैल / मंथन मित्तल



