Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) पुलिस लाइन में मिले बेहद जहरीले घोड़ा करैत सर्प से मचा हड़कंप

    (कोरबा) ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी किए गए निलंबित

    (कोरबा) विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मे. सर्वमंगला इंटरप्राईजेस का होगा लोकार्पण

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने खरीदे मिट्टी के दीये
    कोरबा

    (कोरबा) प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने खरीदे मिट्टी के दीये

    By Vinod Mittal09/16/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * माटी के दीयों में सजेगा जनभावनाओं का उजाला
    * 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील
    कोरबा (मंथन) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। इस भावनात्मक जनअभियान की शुरुआत से पहले कैबिनेट मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखनलाल देवांगन ने दर्री मुख्य मार्ग पहुंच मिट्टी के दीये खरीदे और आम नागरिकों से भी इस अभियान में सहभागी बनने अपील की।
    मिट्टी के दीये खरीदते हुए कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि माटी का यह छोटा सा दीपक केवल रोशनी का माध्यम नहीं है, बल्कि इसमें करोड़ों देशवासियों की भावनाएं, विश्वास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा के प्रति सम्मान का भाव जुड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष देश और समाज की सेवा को समर्पित किए हैं। उनके नेतृत्व में देश ने विकास और आत्मविश्वास की नई दिशा हासिल की है।
    उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को शाम 7 बजे जब कोरबा सहित देशभर के घर-आंगन में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलेगा, तब हजारों-लाखों दीपक मिलकर जनभावनाओं के एक बड़े प्रकाश में बदल जाएंगे। यह प्रकाश सेवा, सुशासन, विश्वास और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प का प्रतीक बनेगा।
    कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने नागरिकों से भावपूर्ण अपील करते हुए कहा कि “17 सितंबर की शाम अपने घर-आंगन में एक दीया जरूर जलाएं। यह दीया प्रधानमंत्री के प्रति आपके स्नेह, उनके 25 वर्षों के सेवा समर्पण के लिए आपके आभार और विकसित भारत के संकल्प के प्रति आपके विश्वास का प्रतीक बने।”
    उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि जनसेवा को जनभागीदारी से जोड़ने का संकल्प है। जब समाज का हर वर्ग इसमें अपनी सहभागिता निभाएगा, तभी सेवा और संकल्प की यह भावना और मजबूत होगी। उन्होंने कोरबा के नागरिकों से बड़ी संख्या में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर इस अभियान को यादगार बनाने का आग्रह किया।
    इस अवसर पर प्रफुल्ल तिवारी, मनोज लहरे, एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन, तुलसी ठाकुर, पार्षद मुकुंद कंवर, भूपेंद्र साहू, भुवनेश्वर दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    16 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) सेवा संकल्प अभियान तैयारियों की उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने की समीक्षा
    Next Article (कोरबा) जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक 19 सितंबर को

    Related Posts

    (कोरबा) पुलिस लाइन में मिले बेहद जहरीले घोड़ा करैत सर्प से मचा हड़कंप

    09/16/2026

    (कोरबा) ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी किए गए निलंबित

    09/16/2026

    (कोरबा) विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मे. सर्वमंगला इंटरप्राईजेस का होगा लोकार्पण

    09/16/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/16/2026

    (कोरबा) पुलिस लाइन में मिले बेहद जहरीले घोड़ा करैत सर्प से मचा हड़कंप

    * जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू कोरबा (मंथन) कोरबा पुलिस लाइन में 15 सितंबर…

    (कोरबा) ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी किए गए निलंबित

    (कोरबा) विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मे. सर्वमंगला इंटरप्राईजेस का होगा लोकार्पण

    (कोरबा) दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने जनपदवार शिविरों का आयोजन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.