* सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी में अभ्यासरत हैं खिलाड़ी
कोरबा (मंथन) भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण के मार्गदर्शन में खेल एवं खिलाड़ियो के विकास हेतु खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत अलग-अलग स्तर पर प्रतियोगिताओ का आयोजन कराया जा रहा है। छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुद्वान ने बताया कि खेलो इंडिया मुहिम के तहत वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वाधान में अस्मिता खेलो इंडिया ईस्ट जोन किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 29 फरवरी तक सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल में किया जाएगा।
जिसमें ईस्ट जोन से पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मणिपुर, नागालैंड , झारखंड एवं अरुणाचल प्रदेश की टीम भाग लेगी। उक्त प्रतियोगिता को संपादित करने हेतु वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के द्वारा देश के विभिन्न राज्यों से क्वालीफाइड रेफरी का चयन किया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ के कोरबा के सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी से शुभम यादव एवं मयंक डड़सेना का चयन हुआ है।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष छगन लाल मूंदड़ा, संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदिवान, जिला खेल अधिकारी दीनू पटेल, सहायक खेल प्रभारी आर.के. साहू, क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी की डायरेक्टर श्रीमती प्रीति मिश्रा, ओलंपिक एसोसिएशन पदाधिकारी, वरिष्ठ किकबॉक्सिंग खिलाड़ी प्रभात साहू, अंकुश लाल यादव, जुनैद आलम, रितेश सहा, रमेश साहू, अशोक साहु, प्रतिभा राय, रेहाना फातिमा, सुयश नामदेव, जगदीश यादव, हिमांशु यादव, तुषार सिंह, मयंक सिंह सहित खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है।
21 फरवरी / मंथन मित्तल



