Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    कोरबा) ऑनलाइन आवेदन में आ रही सर्वर की बाधा-बोर्ड परीक्षार्थी हो रहे परेशान

    (कोरबा) रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य को मिली गति

    (कोरबा) जिले में जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सायबर ठगी से बचाने का प्रयास

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»कोरबा) ऑनलाइन आवेदन में आ रही सर्वर की बाधा-बोर्ड परीक्षार्थी हो रहे परेशान
    कोरबा

    कोरबा) ऑनलाइन आवेदन में आ रही सर्वर की बाधा-बोर्ड परीक्षार्थी हो रहे परेशान

    By Vinod Mittal05/05/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद पुन: गणना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है, लेकिन सर्वर में आ रही तकनीकी खराबी के चलते परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपने अंकों से असंतुष्ट होकर आवेदन करना चाह रहे हैं, लेकिन वेबसाइट के बार-बार हैंग होने और धीमी गति से काम करने के कारण प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
    29 अप्रैल को परिणाम जारी होने के बाद से ही पुन: गणना के लिए आवेदन शुरू हो गए थे, जिनकी अंतिम तिथि 14 मई निर्धारित की गई है। समय सीमा सीमित होने के कारण छात्र जल्द आवेदन करना चाहते हैं, लेकिन तकनीकी समस्याएं उनके लिए बाधा बन रही हैं। कई परीक्षार्थियों ने बताया कि वेबसाइट खुलने में काफी समय लग रहा है, लॉगिन नहीं हो पा रहा या फिर फॉर्म भरने के बाद सबमिट नहीं हो रहा। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी छात्र-छात्राएं ऑनलाइन सेवा केंद्र और साइबर कैफे पहुंच रहे हैं। यहां भी स्थिति सामान्य नहीं है। संचालकों का कहना है कि सर्वर पर अत्यधिक लोड होने के कारण आवेदन प्रक्रिया धीमी हो गई है, जिससे एक-एक फॉर्म भरने में काफी समय लग रहा है। कई बार पूरी जानकारी भरने के बाद भी आवेदन फेल हो जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को दोबारा प्रयास करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर अभिभावकों और विद्यार्थियों में नाराजगी भी देखी जा रही है। उनका कहना है कि जब पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है, तो तकनीकी व्यवस्था को मजबूत किया जाना चाहिए था, ताकि विद्यार्थियों को इस तरह की परेशानी न हो। सर्वर संबंधी समस्या की जानकारी उच्च स्तर पर भेज दी गई है और जल्द ही इसे सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे भीड़भाड़ वाले समय से बचते हुए सुबह या देर शाम के समय आवेदन करें।

    05 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य को मिली गति

    Related Posts

    (कोरबा) रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य को मिली गति

    05/05/2026

    (कोरबा) जिले में जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सायबर ठगी से बचाने का प्रयास

    05/05/2026

    (कोरबा) भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जिले में हर्ष का माहौल

    05/05/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202673 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202647 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views
    Don't Miss
    कोरबा 05/05/2026

    कोरबा) ऑनलाइन आवेदन में आ रही सर्वर की बाधा-बोर्ड परीक्षार्थी हो रहे परेशान

    कोरबा (मंथन) दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद पुन: गणना के लिए ऑनलाइन…

    (कोरबा) रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य को मिली गति

    (कोरबा) जिले में जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सायबर ठगी से बचाने का प्रयास

    (कोरबा) भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जिले में हर्ष का माहौल

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.