Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) छायाचित्र प्रदर्शनी का ग्रामीणों ने किया अवलोकन

    (कोरबा) हादसे के बाद थमी रफ्तार को मिला सहारा-ट्राइसाइकिल से लौटी जिंदगी की गति

    (कोरबा) निर्वाचक नामावली का किया गया अंतिम प्रकाशन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) प्रभारी सचिव ने पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरी कला का किया औचक निरीक्षण
    कोरबा

    (कोरबा) प्रभारी सचिव ने पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरी कला का किया औचक निरीक्षण

    By Vinod Mittal05/05/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * शैक्षणिक गुणवत्ता, आवासीय व्यवस्थाओं एवं आधारभूत सुविधाओं का लिया जायजा, सुधार हेतु दिए आवश्यक निर्देश
    कोरबा (मंथन) प्रभारी सचिव रोहित यादव ने विकासखंड कटघोरा अंतर्गत छुरी कला स्थित पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, छात्र-छात्राओं की प्रगति तथा उपलब्ध सुविधाओं का विस्तृत अवलोकन किया।
    निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के शैक्षणिक प्रदर्शन, पढ़ाई के वातावरण एवं उपलब्ध संसाधनों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों से चर्चा करते हुए उनके अनुभव, शिक्षण पद्धति एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों के बारे में जाना। प्रभारी सचिव ने विद्यालय के केमिस्ट्री लैब का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध उपकरणों एवं सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने यह भी जाना कि विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थी किस प्रकार प्रयोगशाला का उपयोग कर रहे हैं। इसके पश्चात उन्होंने कक्षाओं एवं स्मार्ट क्लासरूम का निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालय में आवश्यक वाइटवॉश, मरम्मत एवं सुधार कार्य ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि आगामी सत्र में विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण मिल सके।
    प्रभारी सचिव ने परीक्षा कक्ष का निरीक्षण कर प्रश्नपत्रों, परीक्षा पद्धति, पाठ्यक्रम एवं भाषा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। स्टाफ रूम में शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं से चर्चा करते हुए उन्हें प्रदान की जा रही प्रशिक्षण सुविधाओं तथा उनके अनुभवों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन द्वारा इस विद्यालय को एक आदर्श मॉडल के रूप में विकसित किया गया है और इसमें और सुधार की संभावनाओं को चिन्हित कर उन्हें पूर्ण किया जाना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की संपूर्ण जिम्मेदारी संस्था की होती है, इसलिए लंबी छुट्टियों का उनके अध्ययन पर प्रभाव पड़ता है। इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने के निर्देश भी दिए।
    इसके उपरांत उन्होंने विद्यालय के ऑडिटोरियम का निरीक्षण कर विभिन्न सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली तथा विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों एवं आर्टवर्क की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों के टाइम-टेबल का अवलोकन कर उनकी दैनिक दिनचर्या के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। विद्यालय के प्राचार्य श्री असद अहमद ने बताया कि विद्यार्थियों को मोबाइल फोन की अनुमति नहीं है तथा सप्ताह में एक बार नियमित रूप से जांच भी की जाती है।
    प्रभारी सचिव ने छात्रावास की व्यवस्थाओं एवं शिक्षकों के आवास से संबंधित सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान लाइब्रेरी कक्ष का निरीक्षण करते हुए वहां उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। शिक्षकों द्वारा बताया गया कि लाइब्रेरी 24 घंटे संचालित रहती है, जिससे विद्यार्थी पुस्तकों एवं अन्य अध्ययन सामग्री के साथ निरंतर अध्ययन कर सकते हैं। प्रभारी सचिव श्री यादव ने बालिका छात्रावास का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मेस में उपलब्ध भोजन एवं पेयजल सुविधाओं की गुणवत्ता की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने भोजन ग्रहण करने आई छात्राओं से संवाद कर व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया एवं परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया।
    इस अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में जिला खनिज संस्थान न्यास मद से विभिन्न शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा एवं संसाधन उपलब्ध हो सकें। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र कुमार पटेल, ओंकार यादव, एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना, एसडीएम पाली रोहित कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    05 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) प्रभारी सचिव डॉ. रोहित यादव की अध्यक्षता में ‘सुशासन तिहार 2026’ हेतु कोरबा जिले के विकास कार्यों की हुई व्यापक समीक्षा
    Next Article (कोरबा) सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत ग्राम पिपरिया में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 538 आवेदन प्राप्त

    Related Posts

    (कोरबा) छायाचित्र प्रदर्शनी का ग्रामीणों ने किया अवलोकन

    05/05/2026

    (कोरबा) हादसे के बाद थमी रफ्तार को मिला सहारा-ट्राइसाइकिल से लौटी जिंदगी की गति

    05/05/2026

    (कोरबा) निर्वाचक नामावली का किया गया अंतिम प्रकाशन

    05/05/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202673 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202647 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views
    Don't Miss
    कोरबा 05/05/2026

    (कोरबा) छायाचित्र प्रदर्शनी का ग्रामीणों ने किया अवलोकन

    कोरबा (मंथन) सुशासन तिहार के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा ग्राम कनकी, पिपरिया में कोरबा…

    (कोरबा) हादसे के बाद थमी रफ्तार को मिला सहारा-ट्राइसाइकिल से लौटी जिंदगी की गति

    (कोरबा) निर्वाचक नामावली का किया गया अंतिम प्रकाशन

    (कोरबा) जिले के विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रोजगार मेला आहूत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.