Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर पीईकेबी एवं पीसीबी में पर्यावरण संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन की सराहनीय पहल

    (कोरबा) ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच

    (कोरबा) राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) गुरसिया पंचायत में सरपंच पर लगा लगभग 40 लाख रुपए की शासकीय राशि निजी खाते में जमा कर गबन करने का आरोप
    कोरबा

    (कोरबा) गुरसिया पंचायत में सरपंच पर लगा लगभग 40 लाख रुपए की शासकीय राशि निजी खाते में जमा कर गबन करने का आरोप

    By Vinod Mittal05/15/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * जनदर्शन में हुई शिकायत
    * जांच के घेरे में सरपंच
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गुरसिया में विकास कार्यों की राशि में कथित गड़बड़ी को लेकर पंचायत के पंचों और ग्रामीणों ने जिला जनदर्शन में शिकायत दर्ज कर सरपंच पर लगभग 40 लाख रुपए की शासकीय राशि निजी खाते में जमा कर गबन करने का आरोप लगाया है।
    शिकायत के बाद जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा ने मामले को गंभीर मानते हुए जांच टीम गठित कर दी है। ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि पंचायत में स्वीकृत कई निर्माण कार्यों की राशि आहरित कर ली गई, लेकिन धरातल पर काम शुरू तक नहीं हो सका। शिकायत में पांच आंगनबाड़ी भवन, उचित मूल्य दुकान भवन, माध्यमिक शाला भवन, प्रयोगशाला भवन तथा कला एवं संस्कृति भवन के निर्माण कार्य प्रभावित होने की बात कही गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व सरपंच के कार्यकाल में शुरू हुए निर्माण कार्यों की दूसरी किश्त की करीब 15 लाख रुपए की राशि भी निकाल ली गई, लेकिन भुगतान नहीं होने के कारण कई निर्माण अधूरे पड़े हैं। इससे पंचायत के विकास कार्य ठप्प हो गए हैं और ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।
    शिकायत के अनुसार एक आंगनबाड़ी भवन का निर्माण शुरू किया गया है, लेकिन उसमें पुराने और टूटे भवनों से निकाली गई ईंटों का उपयोग किया जा रहा है। मामले में सरपंच पति पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि ग्रामसभा में सवाल पूछने पर धमकी दी जाती है और एट्रोसिटी एक्ट में फंसाने की चेतावनी देकर दहशत का माहौल बनाया जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में भय और दबाव के कारण पंच खुलकर विरोध नहीं कर पा रहे हैं। जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा द्वारा जारी जांच सूचना के अनुसार गठित जांच दल 20 मई को सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत गुरसिया पहुंचकर पूरे मामले की जांच करेगा। पंचायत से बचत पासबुक, चेकबुक, बिल-वाउचर, रोकड़वाही पंजी, ग्रामसभा बैठक पंजी और निर्माण कार्यों से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में अनुपस्थित रहने पर एकतरफा कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है। जांच दल में उप अभियंता रवि पद्माकर, सहायक विकास विस्तार अधिकारी रामकुमार लकड़ा तथा सहायक आंतरिक लेखा परीक्षक एवं कराधान अधिकारी एस.पी. धुवे को शामिल किया गया है।

    15 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जिले में आंधी-तूफान से रुकी कोयला लदी मालगाड़ी
    Next Article (कोरबा) भारतमाला सड़क मार्ग में रेलिंग काटकर बनाए अवैध रास्ता में टला बड़ा हादसा-बाल-बाल बची कार

    Related Posts

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर पीईकेबी एवं पीसीबी में पर्यावरण संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन की सराहनीय पहल

    06/06/2026

    (कोरबा) ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच

    06/06/2026

    (कोरबा) राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र

    06/06/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202681 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/06/2026

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर पीईकेबी एवं पीसीबी में पर्यावरण संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन की सराहनीय पहल

    * 14.52 हेक्टेयर में 36,315 पौधों का रोपण * अब तक 18 लाख से अधिक…

    (कोरबा) ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच

    (कोरबा) राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र

    (कोरबा) अदानी कोरबा पावर लिमिटेड में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान शुरू-15 जून तक 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.