Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नशा जीवन को खोखला कर देता है : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    (कोरबा) दो जगह आग बिजली खंभे के लाइन बॉक्स और ट्रांसफार्मर में हुआ शॉर्ट सर्किट-घंटों गुल रही बिजली

    (कोरबा) बालको परिक्षेत्र में मनाया गया वन महोत्सव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एचटीपीपी दर्री ने घोषित किया परीक्षा परिणाम
    कोरबा

    (कोरबा) सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एचटीपीपी दर्री ने घोषित किया परीक्षा परिणाम

    By Vinod Mittal05/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * 95.18 प्रतिशत रहा विद्यालय का परीक्षा परिणाम
    * मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
    * अतिथियों ने विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण का दिया संदेश
    * वार्षिक परीक्षा प्रतिवेदन प्रस्तुत, अभिभावकों के सहयोग के लिए व्यक्त किया गया आभार
    कोरबा (मंथन) सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एचटीपीपी दर्री में 30 अप्रैल को सत्र 2025-26 की स्थानीय परीक्षाओं (कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं) का परीक्षा परिणाम हर्षोल्लास के साथ घोषित किया गया। इस अवसर पर आयोजित गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद नरेंद्र देवांगन एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सरस्वती शिक्षा संस्थान से जिला प्रतिनिधि अर्जुन सिंह पटेल, हसदेव शिक्षण समिति के अध्यक्ष धनंजय सिंह, समिति के सदस्य बद्री प्रसाद स्वर्णकार एवं वार्ड क्रमांक 50 के पार्षद फिरत राम साहू उपस्थित रहे।
    मुख्य अतिथि नरेंद्र देवांगन ने परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि परीक्षा परिणाम केवल अंकों का खेल नहीं है, बल्कि यह निरंतर परिश्रम और अनुशासन का प्रतिबिंब है। विशिष्ट अतिथियों ने विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण की सराहना की और छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुषमा बारस्कर ने विद्यार्थियों को भविष्य में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 95.18 प्रतिशत रहा।
    कक्षा अरुण के छात्र दिव्यांश चौधरी ने 85 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, निष्ठा मिश्रा ने 94 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा प्रथम की छात्रा सलोनी सांडु ने 94.5 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, नवीन साहू ने 88.5 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा द्वितीय के छात्र प्रीतशे सर्वेश्वर वर्मा ने 87.5 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, हर्षिता शर्मा ने 84.5 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा तृतीय के छात्र आदित्य कुर्रे ने 73 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, आवनी यादव ने 62 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा चतुर्थ की छात्रा शिवानी कमलेश ने 81 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, सत्य निर्मलकर ने 80.5 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
    कक्षा छठवीं के छात्र शशांक सिंह ने 82 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, धनराज साहू ने 77 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा सातवीं की छात्रा चंद्रावती टेकाम ने 86.0 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, आनंदिता ने 78 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा नवमी की छात्रा नेहा चौधरी ने 90.1 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, साधना ने 78.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा एकादश की छात्रा प्रज्ञा यादव ने 66.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, सोनिया देवी ने 57.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विभिन्न कक्षाओं के टॉपर्स को अतिथियों द्वारा पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
    कार्यक्रम के अंत में परीक्षा प्रभारी श्रीमती हेमलता साहू ने वार्षिक परीक्षा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन शिक्षक श्रवण कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।

    01 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) विद्युत नगर की कोर कमेटी की बैठक में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्‍मति से गठन
    Next Article (कोरबा) जिले में आंधी-तूफान से शादी समारोह में मची अफरा-तफरी

    Related Posts

    (कोरबा) नशा जीवन को खोखला कर देता है : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    08/02/2026

    (कोरबा) दो जगह आग बिजली खंभे के लाइन बॉक्स और ट्रांसफार्मर में हुआ शॉर्ट सर्किट-घंटों गुल रही बिजली

    08/02/2026

    (कोरबा) बालको परिक्षेत्र में मनाया गया वन महोत्सव

    08/02/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/02/2026

    (कोरबा) नशा जीवन को खोखला कर देता है : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    * प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ…

    (कोरबा) दो जगह आग बिजली खंभे के लाइन बॉक्स और ट्रांसफार्मर में हुआ शॉर्ट सर्किट-घंटों गुल रही बिजली

    (कोरबा) बालको परिक्षेत्र में मनाया गया वन महोत्सव

    (कोरबा) हाई और हायर सेकेंडरी कक्षा के मेधावी छात्रों को दी प्रोत्साहन राशि

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.