Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) एक निजी नर्सिंग होम में ऑक्सीज़न गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट-बड़ा हादसा टला

    (कोरबा) “मोला लव होगे” छत्तीसगढ़ी फिल्म 8 मई को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में होगी रिलीज़

    (कोरबा) गर्मी में बस स्टैंड का वाटर एटीएम खराब होने से जनता हलाकान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 का आयोजन
    कोरबा

    (कोरबा) सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 का आयोजन

    By Vinod Mittal05/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुंचाने तथा आपसी सहभागिता और सहमति से न्याय की भावना को मूर्त रूप देने के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह 2026 का आयोजन 21 अप्रैल से आरम्भ किया जा रहा है जिसकी परिणति 21, 22 तथा 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ होगी।
    विशेष लोक अदालत का आयोजन माननीय सर्वोच्च न्यायालय परिसर में 21, 22 तथा 23 अगस्त को होगा जिसमें माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामले शामिल किये जाएंगे। विशेष लोक अदालत पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन राज्य / जिला/तालुका / उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण / समिति स्थित मध्यस्थता केन्द्र में किया जायेगा। इस सुलह वार्ता का आयोजन 21 अप्रैल को समाधान समारोह के आरम्भ के साथ शुरू किया गया है। इस समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) के आयोजन का उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का सुलह एवं आपसी सहमति से निष्पादन करना है। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में संबंधित पक्षकारों / अधिवक्तागणों को सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया गया है। समाधान समारोह में आपसी सहमति एवं वार्ता से समाधान तलाशने का प्रयास किया जायेगा। इन सुलह-बैठकों का आयोजन राज्य / जिला / तालुका / उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण/समिति स्थित मध्यस्थता केन्द्र में किया जायेगा जिसमें प्रशिक्षित मध्यस्थ तथा/अथवा सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण / समिति पक्षकारों की मदद करेंगे। पक्षकार इन सुलह-प्रयास हेतु बैठकों / वार्ताओं में व्यक्तिगत रूप से अथवा विडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से शामिल हो सकते हैं।
    अपने मामले (जो माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है) को समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) में शामिल होने हेतु गूगल फॉर्म (लिंक-https://forms.gle/pRWbif6wAPrcgMsZ8) तैयार किया गया है। गूगल फॉर्म को भरकर अपने मामले को समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 में शामिल किया जा सकता है। यह गूगल फॉर्म माननीय सर्वोच्च न्यायालय के वेबसाइट https://www.sci.gov.in पर उपलब्ध है। गूगल फॉर्म करने की अंतिम तिथिः 31 मई, 2026 है।
    हर प्रकार की सहायता/जानकारी के लिए समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) हेतु बनाया गये वन स्टॉप सेन्टर (वार रूम) इंचार्ज का सम्पर्क नं. 011-23115652; 011-23116464, सी.आर.पी निदेशक का सम्पर्क नं. 011-23115652; 011-23116465, वन स्टॉप सेनटर (कक्ष संख्या 806 एवं 808, बी ब्लॉक, अतिरिक्त भवन परिसर, सर्वोच्च न्यायालय) लैण्डलाइन नं. 011-23116464, इमेल – speciallokadalat2026@sci.nic.in” पर सम्पर्क किया जा सकता हैं।

    02 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) माँ सर्वमंगला मंदिर घाट पर भव्य हसदेव आरती धूमधाम से हुई संपन्न
    Next Article (कोरबा) कोल इंडिया ने ड्रेस कोड का यूनिफॉर्म 9 माह में ही बदला

    Related Posts

    (कोरबा) एक निजी नर्सिंग होम में ऑक्सीज़न गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट-बड़ा हादसा टला

    05/03/2026

    (कोरबा) “मोला लव होगे” छत्तीसगढ़ी फिल्म 8 मई को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में होगी रिलीज़

    05/03/2026

    (कोरबा) गर्मी में बस स्टैंड का वाटर एटीएम खराब होने से जनता हलाकान

    05/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202671 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202647 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views
    Don't Miss
    कोरबा 05/03/2026

    (कोरबा) एक निजी नर्सिंग होम में ऑक्सीज़न गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट-बड़ा हादसा टला

    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल के एक लब्धख्याति एक निजी नर्सिंग होम में एक बड़ा हादसा…

    (कोरबा) “मोला लव होगे” छत्तीसगढ़ी फिल्म 8 मई को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में होगी रिलीज़

    (कोरबा) गर्मी में बस स्टैंड का वाटर एटीएम खराब होने से जनता हलाकान

    (कोरबा) मुआवजा के बिना ग्राम के करीब खनन पर भडक़े लोगों ने बंद कराया ओव्हर बर्डन का कार्य

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.