कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत रिस्दी क्षेत्र में डॉ. शतदल नाथ के फार्म हाऊस में घुसे सर्प का वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेन्द्र सारथी ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। फार्म हाऊस में सर्प मुर्गियों को शिकार बनाने घुसा था। उसे जंगल में छोड़ा गया है।
सर्प मित्र सारथी ने बताया कि कई बार सर्प सुरक्षित जगह की तलाश में आबादी क्षेत्र में घुस आते हैं। इसलिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। घरों में सर्प घुसने पर उचित दूरी बनाकर नजर रखें और जल्द से सर्प का रेस्क्यू करते हुए वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें।
27 मार्च / मंथन मित्तल



