Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) पुरानी पेंशन की मांग को लेकर अधिकार मंच ने कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन को सौंपा संयुक्त ज्ञापन

    (कोरबा) भाद्रपद पूर्णिमा पर मां सर्वमंगला घाट पर हुई भव्य हसदेव आरती-दीपों से जगमगाया हसदेव तट

    (कोरबा) गणेश उत्सव में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर कोरबा पुलिस ने की कार्यवाही-14 डीजे वाहन जब्त

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) सर्वसम्मति से रास कुंवर को बनाया गया कार्यवाहक सरपंच
    कोरबा

    (कोरबा) सर्वसम्मति से रास कुंवर को बनाया गया कार्यवाहक सरपंच

    By Vinod Mittal07/23/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * निलंबन के बाद गुरसिया में नई शुरुआत
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत गुरसिया में प्रशासनिक कार्यवाही पश्चात नया नेतृत्व सर्वसम्मति से चुना गया। ग्रामसभा की बैठक में ग्रामीणों ने एकजुटता का परिचय देते हुए रास कुंवर को निर्विरोध कार्यवाहक सरपंच का दायित्व सौंपा। उनके चयन के साथ ही पंचायत में नई शुरुआत और विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
    गौरतलब है कि ग्राम पंचायत गुरसिया की पूर्व निर्वाचित सरपंच को पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों के बाद प्रशासन ने 10 जुलाई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। इस कार्यवाही पश्चात पंचायत का नियमित कार्य प्रभावित हो रहा था, जिसके चलते कार्यवाहक सरपंच के चयन के लिए ग्रामसभा बुलाई गई।
    ग्रामसभा में ग्रामीणों ने आपसी सहमति और विश्वास के आधार पर रास कुंवर के नाम पर सर्वसम्मति व्यक्त की। किसी अन्य उम्मीदवार द्वारा दावा प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण उनका चयन निर्विरोध हो गया। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने नए नेतृत्व से पंचायत के लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता देने, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित करने की अपेक्षा जताई। निर्विरोध चयन के बाद ग्रामवासियों ने रास कुंवर का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में एकता और सामंजस्य बनाए रखते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना अब सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। ग्रामसभा का यह निर्णय पंचायत में लोकतांत्रिक परंपरा और सामूहिक सहमति का उदाहरण माना जा रहा है।

    23 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) डॉ. यामिनी बोर्डे ने राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण और रजत पदक
    Next Article (कोरबा) एसईसीएल के श्रमिक इतिहास का सबसे बड़ा दल-बदल करते हुए रेशम और उस्मानी ने मिलाया हाथ

    Related Posts

    (कोरबा) पुरानी पेंशन की मांग को लेकर अधिकार मंच ने कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन को सौंपा संयुक्त ज्ञापन

    09/27/2026

    (कोरबा) भाद्रपद पूर्णिमा पर मां सर्वमंगला घाट पर हुई भव्य हसदेव आरती-दीपों से जगमगाया हसदेव तट

    09/27/2026

    (कोरबा) गणेश उत्सव में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर कोरबा पुलिस ने की कार्यवाही-14 डीजे वाहन जब्त

    09/27/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/27/2026

    (कोरबा) पुरानी पेंशन की मांग को लेकर अधिकार मंच ने कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन को सौंपा संयुक्त ज्ञापन

    * ओपीएस बहाली के लिए विशेष पहल का आग्रह कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज…

    (कोरबा) भाद्रपद पूर्णिमा पर मां सर्वमंगला घाट पर हुई भव्य हसदेव आरती-दीपों से जगमगाया हसदेव तट

    (कोरबा) गणेश उत्सव में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर कोरबा पुलिस ने की कार्यवाही-14 डीजे वाहन जब्त

    (कोरबा) पसान थाने से फरार छेड़छाड़ का कथित आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.