Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) 28 से 30 सितंबर तक जिला मुख्यालय और विकासखंडों में लगेंगे सेवा सेतु कैंप

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    (कोरबा) कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें – कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम योजना ने बदली मोहम्मद यासिन की राह, मेहनत से संवरा यासिन का कारोबार
    कोरबा

    (कोरबा) प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम योजना ने बदली मोहम्मद यासिन की राह, मेहनत से संवरा यासिन का कारोबार

    By Vinod Mittal09/26/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * योजना से जुड़कर मिला स्वरोजगार
    * छोटे खाद्य उद्यम ने परिवार को दी आर्थिक मजबूती
    कोरबा (मंथन) स्वरोजगार को बढ़ावा देने और छोटे खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अनेक परिवारों के लिए अपनी आजीविका को नई दिशा देने का माध्यम बन रही है। कोरबा नगर के वार्ड नंबर 16, बजरंग चौक निवासी मोहम्मद यासिन शेख भी इस योजना से जुड़कर अपने छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सफल हुए हैं।
    यासिन बताते हैं कि योजना से जुड़ने से पहले परिवार का जीवन-यापन तो हो रहा था, लेकिन उनके पास आय का कोई निश्चित साधन नहीं था। वह खुद का छोटा मोटा व्यवसाय तो करना चाहते थे पर व्यवसाय शुरू करने के लिए पैसे की कमी के कारण नही कर पा रहे थे। परिवार का पूरा सहयोग के बाद भी एकमुश्त बड़ी राशि लगाने हेतु दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। बैंक से लोन लेने की स्थिति में भारी ब्याज चुकाने के डर से अपना कदम पीछे खींच लेता था।
    इसी दौरान उन्हें प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना की जानकारी मिली। उन्होंने जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के माध्यम से योजना के सम्बंध में पूरी जानकारी प्राप्त की। लोन में मिलने वाली सब्सिडी, किफायती ब्याज दर और आसान किश्तों में ऋण चुकाने की व्यवस्था ने उन्हें आवेदन करने के लिए प्रेरित किया। जल्द ही परिवार की सहमति एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ उन्होंने कार्यालय में आवेदन किया और आटा चक्की एवं हॉलर मिल व्यवसाय के लिए बैंक ऑफ इंडिया से 2.90 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ। योजना के अंतर्गत 35 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ मिलने से उन्हें एक लाख रुपये से अधिक की राहत मिली, जबकि शेष राशि का भुगतान वे बैंक की किश्तों के माध्यम से कर रहे हैं।
    यासीन के लिए यह सहायता केवल व्यवसाय शुरू करने तक सीमित नहीं रही, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का आधार बनी। वे कहते हैं, “पहले आमदनी का कोई निश्चित जरिया नहीं था। योजना का लाभ मिलने के बाद अपना काम शुरू कर पाया। अब आसपास सहित दूसरे मोहल्ले के लोग भी नियमित रूप से धान, गेहूं और अन्य खाद्यान्न पिसाने आते हैं। इससे हर महीने करीब 20 से 25 हजार रुपये की आय हो रही है।”
    आज उनकी आटा चक्की एवं हॉलर मिल अच्छी तरह संचालित हो रही है। नियमित ग्राहकों के कारण कारोबार में निरंतरता बनी हुई है और परिवार की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में पहले की तुलना में आसानी हो रही है। यासीन के अनुसार, स्वरोजगार के इस अवसर ने उनके परिवार को आर्थिक रूप से सुदृढ़ किया है और जीवनशैली में भी सकारात्मक बदलाव आया है। शासन की विभिन्न योजनाओं से मिल रहे सहयोग के साथ वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रहे हैं।
    लाभार्थी यासीन ने शासकीय योजना के तहत आत्मनिर्भर बनाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

    26 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) रजिस्ट्री के साथ ही हुआ नामांतरण, दफ्तरों के चक्कर से मिली मुक्ति
    Next Article (कोरबा) मातृत्व के समय मिला सहारा

    Related Posts

    (कोरबा) 28 से 30 सितंबर तक जिला मुख्यालय और विकासखंडों में लगेंगे सेवा सेतु कैंप

    09/26/2026

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    09/26/2026

    (कोरबा) कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें – कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    09/26/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/26/2026

    (कोरबा) 28 से 30 सितंबर तक जिला मुख्यालय और विकासखंडों में लगेंगे सेवा सेतु कैंप

    * राशनकार्ड, खाद्यान्न वितरण और शिकायत निराकरण की मिलेगी जानकारी * राशन कार्ड संबंधी समस्या…

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    (कोरबा) कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें – कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    (कोरबा) मातृत्व के समय मिला सहारा

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.