Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) जिले में 90+ गुंडा बदमाशों की पुलिस ने ली सख्त पुलिस परेड
    कोरबा

    (कोरबा) जिले में 90+ गुंडा बदमाशों की पुलिस ने ली सख्त पुलिस परेड

    By Vinod Mittal05/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान में दोबारा अपराध करने पर कड़ी कार्यवाही की दी चेतावनी
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस की सख्ती लगातार बढ़ती जा रही है। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अपराधियों पर सतत निगरानी रखते हुए संगठित कार्यवाही की जा रही है।
    इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा में 90 से अधिक निगरानी बदमाशों एवं गुंडा तत्वों की विशेष परेड आयोजित की गई। परेड के दौरान सभी की उपस्थिति दर्ज कराई गई और उनकी वर्तमान गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली गई। परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने सभी बदमाशों को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट कहा कि वे अपराध से दूर रहें, कानून व्यवस्था बनाए रखें और समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सम्मानजनक जीवन जिएं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि भविष्य में कोई भी व्यक्ति आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    पुलिस अधिकारियों ने बदमाशों को समझाइश देते हुए कहा कि वे अपनी गतिविधियों में सुधार लाएं और वैधानिक जीवन अपनाएं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि पुलिस द्वारा सभी हिस्ट्रीशीटरों और निगरानी बदमाशों पर लगातार नजर रखी जा रही है। थाना और चौकी स्तर पर पुलिस कर्मियों को इनकी निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत मिल सके और समय पर प्रभावी कार्यवाही की जा सके।
    आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना, चौकी या डायल-112 में दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

    07 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन
    Next Article (कोरबा) ग्राम में घुसे भालू से दहशत में रहे ग्रामीण

    Related Posts

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    08/03/2026

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    08/03/2026

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    08/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/03/2026

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    कोरबा (मंथन) विश्व हिन्दू परिषद की गौसेवा शाखा के तत्वावधान में कोरबा अंचल के होटल…

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    (कोरबा) मेडिकल कॉलेज अस्पताल से बच्चा गायब की अफवाह से फैली सनसनी

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.