Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान अंतर्गत यातायात पुलिस ने की सघन जांच कार्यवाही

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) होली त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पुलिस ने शुरू की तैयारी
    कोरबा

    (कोरबा) होली त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पुलिस ने शुरू की तैयारी

    By Vinod Mittal02/22/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * डीजे संचालक व होली सामाग्री विक्रेताओं की ली बैठक
    कोरबा (मंथन) रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में डीजे संचालक व होली सामाग्री विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बैठक में शासन द्वारा निर्धारित प्रावधानों का पालन करने स्पष्ट निर्देश जारी किया है। उन्होंने मुखौटा सहित अन्य प्रतिबंधित सामान की बिक्री नही करने निर्देश दिए हैं। डीजे संचालक व व्यवसायियों ने नियमों का पालन करने आश्वासन दिया है।
    पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने होली पर्व व बोर्ड परीक्षा में किसी तरह का खलल न हो, इसके लिए जरूरी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले व सीएसपी कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी ने एसपी कार्यालय के सभागार में डीजे संचालक व होली सामाग्री विक्रेताओं की अलग-अलग बैठक ली। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने डीजे संचालकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि बोर्ड परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों के अध्ययन में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो। रात दस बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र पूरी तरह से बंद रखा जाए। होली पर्व शांतिपूर्ण व सौहाद्रपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसके लिए नियमों का पालन किया जाए। इसी तरह होली सामाग्री विक्रेताओं को भी बैठक में शासन द्वारा निर्धारित प्रावधानों की जानकारी दी गई।
    उन्हें निर्देश दिया गया है कि किसी भी दुकान में मुखौटा अथवा आपत्तिजनक या प्रतिबंधित सामाग्री की बिक्री न करें। यदि नियमों की अनदेखी करते पाए जाते हैं, तो पुलिस संबंधित दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस ने अपील करते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों के हितों को सर्वोपरि रखें। होली को शांतिपूर्ण, सुरक्षित व सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मनाने सहयोग क करें। बैठक में डीजे संचालक व होली सामाग्री विक्रेताओं ने नियमों का पालन करने आश्वासन दिया है।

    22 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) माशिमं 12वीं बोर्ड परीक्षा अंतर्गत उड़नदस्ता को नहीं मिला नकल प्रकरण
    Next Article (कोरबा) नगर निगम आयुक्त ने दादर तालाब पहुंच कर टीम के साथ किया सफाई का कार्य

    Related Posts

    (कोरबा) “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान अंतर्गत यातायात पुलिस ने की सघन जांच कार्यवाही

    07/30/2026

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    07/29/2026

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    07/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/30/2026

    (कोरबा) “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान अंतर्गत यातायात पुलिस ने की सघन जांच कार्यवाही

    * 11 नाबालिग वाहन चालकों पर की गई वैधानिक कार्यवाही कोरबा (मंथन) कोरबा जिला पुलिस…

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.