Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) कोयला ओवरलोडिंग मामले में एक लोडर और तीन ट्रेलर जब्त-6 गिरफ्तार

    (कोरबा) पाली वनांचल क्षेत्र के ग्राम सपलवा में ग्रामीण कर रहे बिजली संकट का सामना-बिल पूरा-रोशनी नदारद

    (कोरबा) राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्षा श्रीमती विजया राहटकर से महाराष्ट्र मंडल ने की भेंट-मुलाक़ात

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कोयला ओवरलोडिंग मामले में एक लोडर और तीन ट्रेलर जब्त-6 गिरफ्तार
    कोरबा

    (कोरबा) कोयला ओवरलोडिंग मामले में एक लोडर और तीन ट्रेलर जब्त-6 गिरफ्तार

    By Vinod Mittal05/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया की अनुसांगिक कंपनी एसईसीएल बिलासपुर के अधीन कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित एवं संचालित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा परियोजना दीपका कोयला खदान में कोयला की ओवरलोडिंग कर कंपनी को चपत लगाने का मामला प्रकाश में आया है। सुरक्षा व्यवस्था में लगी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की यूनिट ने जांच पड़ताल के दौरान चार गाडियां पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया हैं। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की। इस मामले को कोयला चोरी से जोडकर देखा जा रहा है।
    बताया जा रहा हैं की सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया की अनुसांगिक कंपनी एसईसीएल बिलासपुर के अधीन कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित एवं संचालित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा परियोजना दीपका कोयला खदान में इस प्रकार की गतिविधियां काफी समय से चलती रही है। अधिकारियों की आंख में धूल झोंक कर कॉल लिफ्टर और उनकी टीम निर्धारित आवंटित मात्र से ज्यादा कोयला की लोडिंग कर लेती है। सिस्टम से जुड़े कुछ लोगों की भूमिका भी ऐसे कार्यों को आसान करती है।
    जानकारी के अनुसार एक निजी कंपनी के द्वारा लगाए गए डीओ के नाम पर बड़ी गड़बड़ी की गई। दीपका माइंस के एक लोडिंग पॉइंट से कोल लिफ्टर व उनके लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से तीन ट्रेलर मे डीओ में तय मात्रा से अधिक कोयला की लोडिंग कर दी। कोयला की यह मात्रा लाखों में बताई गई। इस प्वाइंट से जब ये वाहन अगले वेस्टिनेशन के लिए रवाना किए गए तो मात्रा के सही वजन की बारी थी। यहां पर चौकसी के लिए व्यवस्थाएं की गई है। सीआईएसएफ की टीम मौके पर मौजूद है। पता चला कि यहीं पर संबंधित तीन ट्रेलर में कोयला की ओवर लोडिंग का पता चला। फौरीतौर पर गाडियों के डीओ की जांच की गई तो जांच एजेंसी के कान खड़े हो गए। वाहनों में ओवरलोड कोयला होने के बारे में तत्काल संज्ञान लिया गया और सेल्स डिपार्टमेंट से लेकर प्रबंधन को अवगत कराया गया। सीआईएसएफ ने प्रारंभिक तौर पर एक लोडर सहित तीन ट्रेलर को अपने कब्जे में लिया। जिन लोगों की भूमिका थी उन्हें भी उठा लिया गया। इसके साथ ही औपचारिक लिखा-पढ़ी की गई और इसकी सूचना दीपका पुलिस को दी गई।
    पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि “प्रकरण में कुल 6 लोगों की भूमिका स्पष्ट हुई है और उन्हें कब्जे में लिया गया है। सभी चार गाडियों को सीआईएसएफ ने हमारे सुपुर्द किया है। उक्तानुसार इस मामले में अगली कार्यवाही की जा रही है। बीएनएस की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्रकरण में कार्यवाही की जाएगी।”

    02 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) पाली वनांचल क्षेत्र के ग्राम सपलवा में ग्रामीण कर रहे बिजली संकट का सामना-बिल पूरा-रोशनी नदारद

    Related Posts

    (कोरबा) पाली वनांचल क्षेत्र के ग्राम सपलवा में ग्रामीण कर रहे बिजली संकट का सामना-बिल पूरा-रोशनी नदारद

    05/02/2026

    (कोरबा) राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्षा श्रीमती विजया राहटकर से महाराष्ट्र मंडल ने की भेंट-मुलाक़ात

    05/02/2026

    (कोरबा) डिजिटल जनगणना-2027 अंतर्गत आयुक्त ने किया मकान सूचीकरण कार्य का औचक निरीक्षण-प्रगणकों का किया मार्गदर्शन

    05/02/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202670 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202647 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views
    Don't Miss
    कोरबा 05/02/2026

    (कोरबा) कोयला ओवरलोडिंग मामले में एक लोडर और तीन ट्रेलर जब्त-6 गिरफ्तार

    कोरबा (मंथन) सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया की अनुसांगिक कंपनी एसईसीएल बिलासपुर के…

    (कोरबा) पाली वनांचल क्षेत्र के ग्राम सपलवा में ग्रामीण कर रहे बिजली संकट का सामना-बिल पूरा-रोशनी नदारद

    (कोरबा) राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्षा श्रीमती विजया राहटकर से महाराष्ट्र मंडल ने की भेंट-मुलाक़ात

    (कोरबा) डिजिटल जनगणना-2027 अंतर्गत आयुक्त ने किया मकान सूचीकरण कार्य का औचक निरीक्षण-प्रगणकों का किया मार्गदर्शन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.