(कोरबा) दीवाल गिरने से घायल हुए डेढ़ वर्षीय बालक की हुई मृत्य
* आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम
कोरबा (मंथन) कोरबा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मण बन तालाब के निकट निर्माणाधीन आवासीय फ्लैट के पीछे खाली जमीन पर निर्मित बाउंड्री वॉल का एक हिस्सा जेसीबी ऑपरेटर की लापरवाही और मौके पर उपेक्षा पूर्ण कार्य करने के कारण ढह जाने से मलबा में दबकर तीन लोग घायल हो गए। इसमें शामिल मासूम डेढ़ वर्षीय बालक की चिकित्सालय में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी, वहीं दो युवक भी गंभीर घायल बतायी जा रहे हैं। बालक की मृत्यु पश्चात परिजन और बस्तीवासियों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
जानकारी के अनुसार पहले ही असावधानी पूर्वक कार्य किए जाने का आरोप लगा रहे थे। इसे लेकर पहले ही नाराजगी थी और बालक की मृत्यु ने गुस्से को बढ़ा दिया। लोगों ने थाना कोतवाली पहुंचकर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इसके बाद ओव्हरब्रिज और मुख्य मार्ग पर बैठकर आवागमन रोक दिया गया।
28 फरवरी / मंथन मित्तल



