Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) रेटिना हेल्थ अवेयरनेस कैंप का होगा आयोजन dr. BHAT ENT EYE HOSPITAL में आहूत

    (कोरबा) हसदेव नदी के सर्वेश्वर एनीकट में हुई 12 गेटों के सॉफ्ट रॉड की चोरी

    (कोरबा) हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया मजदूर झुलसा 70%-हालत गंभीर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»Uncategorized»(कोरबा) कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर कोरबा नगर एवं जिले को बजट में मिली करोड़ों की सौगात
    Uncategorized

    (कोरबा) कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर कोरबा नगर एवं जिले को बजट में मिली करोड़ों की सौगात

    By Vinod Mittal02/24/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * नगर निगम क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़कों, पुल-पुलिया, विद्यालय भवनों को बजट में मिली स्वीकृति
    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन सह कोरबा नगर विधायक के सशक्त प्रयासों से कोरबा नगर निगम क्षेत्र के साथ-साथ पूरे जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण सड़क निर्माण, पुल पुलिया का निर्माण, शासकीय माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों के निर्माण की स्वीकृति बजट में प्राप्त हुई है।
    जारी बजट में कोरबा नगर निगम क्षेत्र में बालको रोड से ढोढीपारा नहर मार्ग होते हुए पंप हाउस तक 12 किलोमीटर लंबे टू लेन मार्ग हेतु 9.60 करोड़, सुनालिया पुल का निर्माण 7.20 करोड़, बालको नगर क्षेत्र के बंद हो चुकी गर्म नहर मार्ग का भराव करते हुए अमर होटल से आगे की ओर सीसी रोड सड़क निर्माण लंबाई 4 किलोमीटर लागत 6.40 करोड़, दादर से नकटीखार 5 किलोमीटर लंबाई पहुंच मार्ग निर्माण 5.60 करोड़, रूमगरा चौक से सोनपुरी मार्ग 6 किमी 5.60 करोड़, रूमगड़ा से जाम बाहर तक सीसी मार्ग निर्माण लंबाई 4 किलोमीटर लागत 4.80 करोड़, कोरबा शहर के रानी रोड से नदी की ओर दुरपा रोड को जोड़ते हुए सर्वमंगला ब्रिज के नीचे तक सीसी सड़क निर्माण कार्य लंबाई 3 किलोमीटर लागत 4.80 करोड़, डिंगापुर से सिंचाई कॉलोनी मुक्तिधाम रामपुर तक सीसी मार्ग निर्माण कार्य लंबाई 3 किलोमीटर, लागत 4 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हुई है। साथ ही देवी अहिल्याबाई होल्कर कन्वेंशन सेंटर कोरबा का वातानुकूलित कार्य 2.50 करोड़ और कटघोरा में हाईटेक बस स्टैंड निर्माण कार्य 5 करोड़ की स्वीकृति मिली है। इसके अतिरिक्त अलग-अलग विभागों के माध्यम से कई अन्य स्वीकृत बजट में प्राप्त हुई है।
    * शहर के कई ओवर ब्रिज के सर्वेक्षण कार्य की मिली स्वीकृति
    कोरबा शहर के सीएसईबी चौक कोरबा के पास वाइस सेफ रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य, बरबसपुर यार्ड के पास रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य के साथ साथ कोरबा चापा गेवरा रेल लाइन में दो स्थान पर ओवर ब्रिज निर्माण सर्वेक्षण हेतु 16 करोड़ की स्वीकृति मिली है।
    # जिले के इन ग्रामीण मुख्य सड़कों को मिली स्वीकृति
    * कटघोरा से जेंजरा चौक मार्ग तक फोरलेन सड़क चौड़ीकरण
    * सुतर्रा मार्ग पर खोलार नाला में उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण
    * सीपत बलौदा कोरबा मार्ग पर हसदेव नदी में उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण
    * महोरा से चिचोली सड़क मार्ग का 12 किमी का सड़क निर्माण
    * ग्राम लेमरू, नाकिया, विमलता मार्ग 10 किमी का मजबूतीकरण कार्य
    * ग्राम कोथारी सोहागपुर से उमरेली मार्ग का उन्नयान निर्माण 10 किमी
    * पोड़ी-उपरोड़ा के सीपत पारा से खरवार पारा ग्रामीण मार्ग लंबाई 6 किलोमीटर
    * पोड़ी-उपरोड़ा के कुर्था पारा प्राथमिक शाला से कासाबहरा पहुंच मार्ग लंबाई 6 किलोमीटर
    * पोड़ी-उपरोड़ा के पचधार पहुंच मार्ग लंबाई 5 किलोमीटर
    * कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का जताया आभार
    राज्य शासन के बजट में कोरबा नगर निगम क्षेत्र और समूचे जिले के महत्वपूर्ण कार्यों की स्वीकृति मिलने पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का विशेष आभार व्यक्त किया। कोरबा नगर को लगातार बड़े निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृति मिल रही है।
    * इन शासकीय विद्यालयो के निर्माण हेतु मिली स्वीकृति
    स्कूल शिक्षा विभाग में प्रदेश के ढाई सौ प्राथमिक शाला भवन निर्माण की स्वीकृति मिली है, इसमें से कोरबा जिले के 22 प्राथमिक शाला भवनों के निर्माण को स्वीकृति प्राप्त हुई। इसमें प्राथमिक शाला देवद्वारी, मोती सागर पारा, बेला कछार, शासकीय कन्या कोरबा, लालघाट, सेंट्रल वर्कशॉप, गोकुल नगर, दादर खुर्द, नया रिसदी, डूमरडीह झगहरा, करतला के गनियारी, बुढ़िया पाली, भाटापारा, बंजारी, पाली के चारपारा, सेमर कछार, दहीबोरापारा, शांति नगर, पोड़ी-उपरोड़ा के खोडरी, कुम्हारी सनी, चचाईयापारा, बनवार प्राथमिक शाला भवन निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसी तरह करतला ब्लॉक के दो हाई स्कूल भवन शासकीय हाई स्कूल फतेगंज, नोन्दहरा प्रति भवन 75.33 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

    24 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट- नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत
    Next Article (कोरबा) सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग एवं सार्वजनिक स्थान पर कचरा डालने वालों पर लगा 7300 रूपये का अर्थदण्ड

    Related Posts

    (कोरबा) भूमिहीन कृषि मजदूरों और उनके परिवारों की आर्थिक समृद्धि हेतु अत्यंत लाभकारी है भूमिहीन कृषि मजदूर

    03/25/2026

    (कोरबा) लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं रिजन चेयरमेन की आधिकारिक यात्रा 25 मार्च को

    03/24/2026

    (कोरबा) खटिया खड़ी आंदोलन के माध्यम से 13 मार्च को अमित जोगी करेंगे बालकों का विरोध

    03/11/2026
    Top Posts

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views

    (कोरबा) ओवर ब्रिज के ऊपर चलती स्कॉर्पियो में लगी आग-बाल-बाल बचा चालक

    03/09/202629 Views
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़ 03/29/2026

    (कोरबा) रेटिना हेल्थ अवेयरनेस कैंप का होगा आयोजन dr. BHAT ENT EYE HOSPITAL में आहूत

    कोरबा (ईएमएस) कोरबा अंचल के निहारिका कोसाबाड़ी क्षेत्र अंतर्गत dr. BHAT ENT EYE HOSPITAL में…

    (कोरबा) हसदेव नदी के सर्वेश्वर एनीकट में हुई 12 गेटों के सॉफ्ट रॉड की चोरी

    (कोरबा) हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया मजदूर झुलसा 70%-हालत गंभीर

    (कोरबा) रेटिना हेल्थ अवेयरनेस कैंप का होगा आयोजन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.