Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच

    (कोरबा) राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र

    (कोरबा) अदानी कोरबा पावर लिमिटेड में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान शुरू-15 जून तक 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) वाहन बुकिंग के बहाने स्कार्पियो वाहन की लूट-मालिक को जंगल में पेड़ से बांध कर भागे
    कोरबा

    (कोरबा) वाहन बुकिंग के बहाने स्कार्पियो वाहन की लूट-मालिक को जंगल में पेड़ से बांध कर भागे

    By Vinod Mittal06/06/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * कथित आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    कोरबा (मंथन) कोरबा-पश्चिम बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप निवासी के साथ बड़ी लूट की घटना घटित हुई। अनहोनी होने से पहले उन्होंने खुद को जैसे-तैसे छुड़ा कर थाना पहुंचे, सूचना के बाद तत्काल पुलिस हरकत में आई और कथित आरोपियों को धर दबोचा गया।
    पीड़ित द्वारा पुलिस में दी गई सूचना के अनुसार 04 जून को प्रार्थी संजय कुमार केंवट के द्वारा थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई गयी कि 01 जून की शाम को अज्ञात मोबाईल नंबर से मेरे मोबाईल नंबर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर मुझे बोला कि बुकिंग में ढपढप से मध्यप्रदेश सिहोर जाना है तब मैं बोला कि नहीं बनेगा। 02 जून को फिर से उसी मोबाईल नंबर से शाम को मेरे मोबाईल में अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और बोला कि आज मेरे दोस्त लोग नहीं आ पा रहे है कल आयेंगे, तब ढपढप से सिहोर मध्यप्रदेश जाओगे क्या तब में हां चला जाउंगा बोला। उसके बाद मैं अपना स्कार्पियो में अपना सामान तथा डीजल के लिये पर्स में नगद 6000 रूपया, पेनकार्ड, आधारकार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, गाड़ी व मोटरसायकल का आरसी कार्ड, एटीएम कार्ड तथा एक रियल मी 14 प्रो प्लस मोबाइल को लेकर निकला और बांकीमोंगरा एचपी पेट्रोल पंप में 500 रूपया का डीजल डलवाया। उसके बाद अपना स्कार्पियो लेकर ढपढप मोड़ के पास गया और वहां से जिस नंबर से फोन आया था उसी नंबर पर फोन कर बताया कि मैं आ गया हूँ। रात्रि 09.30 बजे लगभग एक होण्डा साईन मोटरसायकल में तीन लोग आये और दो लोग मेरे स्कार्पियो में बैठ गये तथा एक व्यक्ति मोटरसयकल में आगे-आगे ग्राम ढपढप की ओर निकला और अपने पीछे मुझे बुलाया, मैं गाड़ी लेकर उनके दो साथियों को बैठाकर उनके पीछे गया। कुछ दूर में अपने मोटरसायकल को वह रोका में भी गाड़ी को रोक दिया। बाईक वाला व्यक्ति मेरे पास आया और अचानक से मेरे साईड का गेट खोला और मेरे आंख में मिर्च वाला स्प्रे मार दिया। उतने में उसके दो साथी जो स्कार्पियो के पीछे बैठे थे जो मुझे ड्रायवर सीट से अपने पास खींचकर ले गये। हाथ झापड मुक्का से मुझे मारने लगे और उनका एक साथी मोटरसायकल वाला ने मेरे गाड़ी के ड्रायविंग सीट पर बैठा और गाड़ी को चालू कर बांये तरफ भांठा सुनसान जगह में ले गये और गाड़ी को रोककर तीनो मिलकर मेरे ही गमछा से पीछे तरफ बांध दिये और मेरे मोबाईल का पासवर्ड तोड़वाया। उसके बाद मेरा स्कार्पियों, मोबाईल, पर्स में रखे 6000 नगद व कागजात, स्मार्टवाच, इयरबड्स व अन्य सामान को लूटकर भाग गये।
    मैं अपने हाथ को धीरे धीरे छुड़ाकर जंगल से निकला तो रेलपटरी दिखा जिसमें चलते चलते आगे आया तो ग्राम पुरेना मिला जहा आने जाने वाले लोग को रोककर लिप्ट मांगा। एक व्यक्ति पुरेना का मिला जो लिप्ट दिया जिसे मैं घटना के बारे में बताया तो वह अपने घर ले गया और जिसके फोन से मैं अपने पत्नी को फोन कर घटना की बात बताया तब मेरे भैया, जीजा मुझे लेने आये। जिन्हे मैं घटना के बारे में बताया और मैं अपने साथ थाना आकर घटना का रिपोर्ट कर रहा हूँ। रिपोर्ट पर अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया।
    लूटी गयी मशरूका की पता-तलाश किया गया जो लूटी गयी स्कार्पियो प्रकरण सदर में प्रार्थी की सूचना पर तत्काल नाकेबंदी कर अज्ञात आरोपी को चोटिया टोल बेरियर से रात्रि 11.06 बजे पार होना ज्ञात होने पर आगे गंतब्य मार्ग की सरहदी जिलों को नाकेबंदी हेतु प्वाइंट दिया गया जो चौकी खड़गवा जिला सूरजपुर के द्वारा नाकेबंदी किया गया। लूटी गयी स्कार्पियो को आरोपियान के आपसी आदान प्रदान के दौरान पकड़ा गया, आरोपियो से पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया। आरोपियों ने अपने पूर्ण योजनाबद्ध तरीके से अपने साथी के द्वारा कोरबा से लूटकर अपने सुपुर्द करना बताये।
    प्रकरण में धारा 61(2) (ए) बीएनएस जोड़ी गयी। प्रकरण सदर में आरोपियों का स्वास्थ्य प्रकरण में आरोपियों द्वारा आराधिक षण्णयंत्र रचकर अपराध का घटित करना पाये परीक्षण कराया गया। धारा सबूत पाये जाने से आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

    06 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) पर्यावरण दिवस पर अग्रवाल गौ-सेवा धाम के अध्यक्ष जयंत अग्रवाल ने अनूठी पहल करते हुए 200 पौधों का किया वितरण
    Next Article (कोरबा) जिले में भूजल स्तर बढ़ाने और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर दिया जा रहा विशेष जोर

    Related Posts

    (कोरबा) ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच

    06/06/2026

    (कोरबा) राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र

    06/06/2026

    (कोरबा) अदानी कोरबा पावर लिमिटेड में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान शुरू-15 जून तक 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य

    06/06/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/06/2026

    (कोरबा) ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए…

    (कोरबा) राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र

    (कोरबा) अदानी कोरबा पावर लिमिटेड में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान शुरू-15 जून तक 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य

    (कोरबा) सेतु पोर्टल से अब घर बैठे बनेगा राशनकार्ड

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.