Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) रामपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत घिनारा पहुंचीं सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत-ग्रामीणों से की सीधे मुलाकात
    कोरबा

    (कोरबा) रामपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत घिनारा पहुंचीं सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत-ग्रामीणों से की सीधे मुलाकात

    By Vinod Mittal05/31/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा लोकसभा क्षेत्र सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत घिनारा में ग्रामीणों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ संवाद करते हुए जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के महत्व पर जोर दिया तथा किसानों और आम नागरिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
    अपने संबोधन में सांसद श्रीमती महंत ने कहा कि ग्रामीण अंचलों की पहचान जल, जंगल और जमीन से है, इसलिए इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और कई क्षेत्रों में ईंधन की किल्लत के कारण आम जनता, किसान, मजदूर और परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी से जुड़े कार्यों पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है, जिससे किसानों की लागत बढ़ती जा रही है।
    सांसद श्रीमती महंत ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि महंगाई और आवश्यक सुविधाओं की कमी से ग्रामीण क्षेत्रों के लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए लगातार संघर्ष करने का भरोसा दिलाया।
    कार्यक्रम में रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण मनोज चौहान, युवा नेता सूरज महंत, रूपा मिश्रा, द्रौपदी देवी, संतोषी सोनी, रामकुमार, ग्राम सरपंच दीनानाथ राठिया, पूर्व सरपंच देवकी राठिया, उपसरपंच हेमंत सिंह राठिया, छतर सिंह राठिया, शिवम राय विधानसभा अध्यक्ष, अंकित राय उपसरपंच करतला, जीवित राठिया पूर्व सरपंच, राजू प्रजापति पंच, जयंती राठिया पंच, बालकुंवर राठिया पंच, शांति बाई राठिया पंच, चैत राम प्रजापति, भरत लाल प्रजापति, जय लाल प्रजापति, पीताम्बर राठिया, चित्रा राठिया, आनंद दास महंत, सूक सिंह राठिया, अभिषेक राठिया, दिवाली बाई, सूरज बाई, यशोदा बाई, सुनीता राठिया, रामबाई राठिया (भूतपूर्व सरपंच) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और जनहित के मुद्दों को सांसद के समक्ष रखा, जिस पर उन्होंने संबंधित विषयों को प्राथमिकता के साथ उठाने का आश्वासन दिया।

    31 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) वनधन विकास केंद्र ने बदली आदिवासी महिलाओं की तस्वीर
    Next Article (कोरबा) रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 अधिकारी निलंबित

    Related Posts

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    08/03/2026

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    08/03/2026

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    08/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/03/2026

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    कोरबा (मंथन) विश्व हिन्दू परिषद की गौसेवा शाखा के तत्वावधान में कोरबा अंचल के होटल…

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    (कोरबा) मेडिकल कॉलेज अस्पताल से बच्चा गायब की अफवाह से फैली सनसनी

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.