Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 75 गुम मोबाइल लौटाए गए वास्तविक स्वामियों को

    (कोरबा) पत्नी के मायके जाने से नाराज पति चढ़ा 150 फीट ऊंचे टावर पर-लगभग ढाई घंटे बाद उतरा

    कोरबा) ऑनलाइन आवेदन में आ रही सर्वर की बाधा-बोर्ड परीक्षार्थी हो रहे परेशान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) दो भाइयों का घर में मिनी चिड़ियाघर-31 प्रकार के पौधे, टर्की मुर्गी आकर्षण का केंद्र
    कोरबा

    (कोरबा) दो भाइयों का घर में मिनी चिड़ियाघर-31 प्रकार के पौधे, टर्की मुर्गी आकर्षण का केंद्र

    By Vinod Mittal05/05/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा के बलगी मोड़ में रहने वाले वीरेंद्र यादव और सुरेंद्र यादव ने प्रकृति और पशु-पक्षियों के प्रति अपने प्रेम से एक अनूठी पहचान बनाई है। उनका घर किसी मिनी चिड़ियाघर और नर्सरी से कम नहीं है, जहां विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे और जीव-जंतु पाले जाते हैं। दोनों भाई अपने परिवार के साथ कई सालों से यहां निवास कर रहे हैं।
    वीरेंद्र और सुरेंद्र बचपन से ही प्रकृति प्रेमी रहे हैं। उनके घर में 31 प्रकार के पेड़-पौधे सहेज कर रखे गए हैं, जिनमें आम, अमरूद, नीम, तुलसी और विभिन्न सजावटी पौधे शामिल हैं। ये पौधे घर के आंगन की सुंदरता बढ़ाते हैं और दोनों भाई स्वयं इनकी देखभाल करते हैं। आसपास के लोग भी इन पौधों को देखने और उनके बारे में जानकारी लेने आते हैं।
    * पेड़-पौधों के साथ कई पशु-पक्षियों का भी घर बना आशियाना
    पेड़-पौधों के अलावा, यह घर कई प्रजाति के पशु-पक्षियों का भी आशियाना है। यहां टर्की मुर्गी, विभिन्न प्रजाति के कबूतर, काली बिल्ली, तोता, कुत्ता और सफेद चूहे पाले जाते हैं। परिवार के सदस्य इन सभी जानवरों का नाम रखते हैं और उनकी देखभाल अपने परिवार के सदस्य की तरह करते हैं। उनके दाना-पानी, इलाज और साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है।
    * टर्की मुर्गी आकर्षण का केंद्र
    इन सभी जानवरों में टर्की मुर्गी सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र है। लगभग 17 किलोग्राम वजनी यह टर्की अपने अनोखे अंदाज के लिए जानी जाती है। इसकी कलगी का रंग-रूप बदलता रहता है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।
    वीरेंद्र यादव ने बताया कि वे इसे तीन साल पहले लाए थे और तब से यह उनके परिवार का अभिन्न अंग बन गई है। बच्चे भी इसे बहुत प्यार करते हैं।
    * बचपन से प्रकृति से लगाव
    सुरेंद्र यादव ने बताया की “बचपन से ही हमें पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं से लगाव रहा है। इन्हें पालना हमारे लिए बोझ नहीं, बल्कि खुशी का स्रोत है। ये बेजुबान जीव भी प्यार की भाषा समझते हैं।” दोनों भाइयों का मानना है कि शहरी जीवन की भागदौड़ में लोग प्रकृति से दूर हो रहे हैं, जबकि पेड़ और पशु-पक्षी ही जीवन का वास्तविक संतुलन बनाए रखते हैं।
    मोहल्लेवासियो का कहना है कि वीरेंद्र और सुरेंद्र के इस प्रयास के कारण बच्चों में भी पर्यावरण और जीवों के प्रति प्रेम और जागरूकता बढ़ी है।

    05 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) न्यायालय में दोषसिद्ध होने पर प्रो. सुरेशचन्द्र तिवारी भेजे गए जेल-पत्नी दोषमुक्त
    Next Article (कोरबा) सेवा संचय ग्रुप द्वारा वृद्धाश्रम में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व राशन सामाग्री भेंट-वृद्धजनों के चेहरों पर आई मुस्कान

    Related Posts

    (कोरबा) सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 75 गुम मोबाइल लौटाए गए वास्तविक स्वामियों को

    05/05/2026

    (कोरबा) पत्नी के मायके जाने से नाराज पति चढ़ा 150 फीट ऊंचे टावर पर-लगभग ढाई घंटे बाद उतरा

    05/05/2026

    कोरबा) ऑनलाइन आवेदन में आ रही सर्वर की बाधा-बोर्ड परीक्षार्थी हो रहे परेशान

    05/05/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202673 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202647 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views
    Don't Miss
    कोरबा 05/05/2026

    (कोरबा) सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 75 गुम मोबाइल लौटाए गए वास्तविक स्वामियों को

    * बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग ₹11.50 लाख। * पिछले 04 माह में लौटाए गए…

    (कोरबा) पत्नी के मायके जाने से नाराज पति चढ़ा 150 फीट ऊंचे टावर पर-लगभग ढाई घंटे बाद उतरा

    कोरबा) ऑनलाइन आवेदन में आ रही सर्वर की बाधा-बोर्ड परीक्षार्थी हो रहे परेशान

    (कोरबा) रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य को मिली गति

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.